विधायक सुदेश राय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है।
सीहोर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी से हो इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता भी लागू की गई। बररी, हिंगोनी, बमूलिया, पाड़लिया, अरनिया, चरनाल, बरखेड़ा सांकला, पीपलखेड़ा में विधायक सुदेश राय ने गिरीश सोलंकी चांदबढ़ जांगीर के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों ग्रामीणों को बताई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारों में प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ था। प्रचार के दौरान गिरीश सोलंकी के साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे। इस दौरान उन्हें बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। विधायक ने कहा कि गिरीश सोलंकी बड़े ही मिलनसार व्यक्ति है। हर लोगों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते है।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भी प्रचार में जुटे
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 2 से राजू राजपूत भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। वहीं उनके विपक्षी दल भी गांव -गांव में घूम रहे है। कोई दादा, दादी के पैर छूकर वोट मांग रहे है तो कोई रिश्तेदारी के नाम पर। वहीं राजू राजपूत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान, गरीब और ग्रामीण सब परेशान है इन्हें जनता सबक सिखाएगी।