वर्ष 2022 के पहले त्यौहार लोहड़ी की शुभकामनाएं दें इन संदेशों के साथ
साल का पहला त्योहार लोहड़ी है, जिसे 13 जनवरी 2022 लगभग पूरा देश मना रहा है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले यह पर्व मनाया जाता है।

साल का पहला त्योहार लोहड़ी है, जिसे 13 जनवरी 2022 लगभग पूरा देश मना रहा है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले यह पर्व मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में लोहड़ी का पावन त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाके शामिल हैं। लोहड़ी कृषि आधारित त्यौहार है। इस दिन नई फसल को काटा जाता है। शाम में लकड़ी और उपलों से आग जलाई जाती है, जिसमें इस कटी हुई फसल को भोग के तौर पर सबसे पहले अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि अग्नि में नई फसल का भोग लगाकर भगवान को भोग चढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। लोग संज संवर कर अग्नि की पूजा करते हैं और अपने दोस्तों व प्रियजनों को लोहड़ी की शुभकामना देते हैं। इस आग के चारों ओर गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों के साथ जश्न मनाया जाता है। हालांकि इस साल कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन लोग अपनों को खास संदेश और इमेज भेजकर इस खास दिन की बधाई देते हैं। आप भी इन खास मैसेज को भेजकर अपनों को दे सकते हैं लोहड़ी की शुभकामनाएं-
लोहड़ी का प्रकाश,
आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे,
जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,
वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो
हैप्पी लोहड़ी 2022
मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आये हर दिन सुख और शांति,
विश यू अ हैप्पी लोहड़ी 2022
मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, सूरज दिया करण,
खुशियां दी बहार, ढोल दी आवाज ते नचदी मुटियार,
मुबारक होव सरकार लोहड़ी दा त्यौहार..
Happy Lohri
इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए,
मेरा SMS औरों की तरह आम हो जाए,
और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाए,
आपको लोहड़ी की शुभकामनाएं हैप्पी लोहड़ी..
इससे पहले कि लोहड़ी की शाम हो जाए
मेरी शुभकामना औरों की तरह आम हो जाए,
आपका मोबाइल सेल्फी लेने में व्यस्त हो जाए
मुबारक हो आपको लोहड़ी 2022
लोहड़ी की आग में दहन हो जाएं आपके सारे गम
खुशियों से भरा रहे आपका जीवन हरदम।
हैप्पी लोहड़ी