×

मध्यप्रदेश में पहली बार पासपोर्ट सेवा केंद्रों का सर्वर डाउन 

मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर सर्वर डाउन हो गय है। इसके चलते आवेदकों के अपॉइंटमेंट स्लॉट की संख्या में भी भारी कटौती की गई है।

By: Arvind Mishra

Jun 22, 20251:38 PM

view8

view0

मध्यप्रदेश में पहली बार पासपोर्ट सेवा केंद्रों का सर्वर डाउन 

  • भोपाल सहित अन्य जिलों में पासपोर्ट आवेदकों को झटका

  • प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,000 पासपोर्ट के लिए आवेदन

  • प्रदेश में अपॉइंटमेंट्स संख्या को घटाकर 600 कर दिया गया

भोपाल। स्टार समाचार बेव

मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर सर्वर डाउन हो गय है। इसके चलते आवेदकों के अपॉइंटमेंट स्लॉट की संख्या में भी भारी कटौती की गई है। सामान्य दिनों में जहां प्रदेश में करीब 2,200 अपॉइंटमेंट्स दिए जाते थे, वहीं अब इसे घटाकर 600 के आसपास कर दिया गया है। इधर, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया ने दावा किया है कि इस तरह की स्थिति मध्यप्रदेश में पहली बार उत्पन्न हुई है। अब तक यह समस्या केवल राष्ट्रीय स्तर पर देखी गई थी, लेकिन अब राज्य भी इसकी चपेट में आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि  सर्वर को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिशें जारी हैं, ताकि सोमवार से स्थिति सामान्य हो सके।

तीन दिन से सेवा ठप्प

दरअसल,  शुक्रवार को पासपोर्ट सेवा का सर्वर अचानक डाउन हो गया था, जो रविवार तक भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है। यदि सोमवार तक यह तकनीकी खामी ठीक नहीं होती है, तो प्रदेशभर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर अपॉइंटमेंट्स रद्द या पुनर्निर्धारित किए जा सकते हैं।

ये होंगे ज्यादा प्रभावित

सर्वर डाउन होने की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित वे आवेदक होंगे जो तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन किए हैं या कर रहे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,000 से अधिक लोग तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं।

आवेदक रहें अलर्ट

इधर, आवेदकों को सलाह दी गई है कि तत्काल सेवा के लिए आवेदन कर रहे आवेदक अलर्ट रहें। यदि अपॉइंटमेंट रद्द होता है, तो पोर्टल से पुन: शेड्यूलिंग की कोशिश करें। पासपोर्ट सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन पर अपडेट चेक करते रहें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रुखसार बनीं वंशिका: 'महिलाओं के सम्मान' के लिए सनातन धर्म अपनाया, हिंदू प्रेमी विशाल से की शादी

1

0

रुखसार बनीं वंशिका: 'महिलाओं के सम्मान' के लिए सनातन धर्म अपनाया, हिंदू प्रेमी विशाल से की शादी

धार की रुखसार ने निकाह ठुकराकर स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया और वंशिका नाम रखा। उन्होंने खंडवा के विशाल राजपूत से विवाह कर कहा- हिंदू धर्म में नारी का सम्मान होता है। जानें पूरी कहानी।

Loading...

Nov 05, 20254:50 PM

भोपाल-इंदौर हाईवे पर 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर: 2028 सिंहस्थ से पहले होगा तैयार

1

0

भोपाल-इंदौर हाईवे पर 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर: 2028 सिंहस्थ से पहले होगा तैयार

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर 11 मील खजूरी जंक्शन पर ₹31 करोड़ की लागत से 850 मीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाइओवर बनेगा। यह फ्लाइओवर 2028 उज्जैन सिंहस्थ में ट्रैफिक मैनेजमेंट में अहम होगा।

Loading...

Nov 05, 20254:27 PM

बिजली विभाग के सीजीएम पर गिरी सीएम की गाज... एके जैन को हटाया 

1

0

बिजली विभाग के सीजीएम पर गिरी सीएम की गाज... एके जैन को हटाया 

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन (सीजीएम) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Loading...

Nov 05, 20253:19 PM

हादसा या हत्या... पिकनिक मनाने निकली दो छात्राओं मिली लाश

1

0

हादसा या हत्या... पिकनिक मनाने निकली दो छात्राओं मिली लाश

केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading...

Nov 05, 20253:02 PM

जयंती... मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

1

0

जयंती... मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर आज राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

Loading...

Nov 05, 20252:34 PM