अखिलेश के प्लेन को नहीं मिली मुरादाबाद में लैंडिंग की इजाजत, सपा ने जताई नाराजगी, कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था, इसके बावजूद सपा सुप्रीमों के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।

अखिलेश के प्लेन को नहीं मिली मुरादाबाद में लैंडिंग की इजाजत, सपा ने जताई नाराजगी, कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत!

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था, इसके बावजूद सपा सुप्रीमों के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसे अलोकतांत्रिक कृत्य करार दिया है। समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि भाजपा के अहंकार का जल्द अंत होगा।

Read More: बिहार में बिना इंजन पटरी पर दौड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां, बड़ा हादसा टला 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था, लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।

अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम निरस्त
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस पर ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read More: आरबीआई ने बैंकों से अदाणी समूह के कर्ज-निवेश का ब्योरा मांगा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद लिया फैसला  

पार्टी ने ट्वीट में लिखा, 'पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था, लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!' पार्टी का दावा है कि इससे पहले झांसी में भी इसी तरह से प्लेन लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई थी।