बाबा बर्फानी की अमरनाथ की 57 दिवसीय यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरी कश्मीर घाटी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है।

बाबा बर्फानी के भक्तों का जोश हाई, टूट गया पिछले रिकॉर्ड
तत्काल पंजीकरण के लिए जम्मू में जारी किए जा रहे टोकन
प्रशासन ने लोगों से की पंजीकरण तिथि पर यात्रा की अपील
कई भक्त जम्मू से बिना सुरक्षा काफिले के यात्रा पर जा रहे
हाईवे पर लग रहा वाहनों का जाम, जत्थे के साथ करें यात्रा
जम्मू। स्टार समाचार वेब
बाबा बर्फानी की अमरनाथ की 57 दिवसीय यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरी कश्मीर घाटी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पिछले सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त जम्मू और सीधे कश्मीर भी पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन श्रद्धालुओं को पंजीकरण तिथि के अनुसार ही यात्रा पर आने की अपील कर रहा है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। यात्रा पर जाने के इच्छुक कई श्रद्धालु तत्काल पंजीकरण के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच, यात्रा के पहले छह दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है। पिछले वर्ष पहले पांच दिन में करीब 93 हजार शिवभक्तों ने अपनी यात्रा पूरी की थी।

यात्रा का सबसे बड़ा जत्था
पिछले वर्ष से यह आंकड़ा 10 हजार के पार है। अमरनाथ यात्रा के लिए 8,815 श्रद्धालुओं का छठा जत्था सुबह जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ, जो दोपहर बाद दोनों आधार शिविरों में पहुंच गया। इस बार की यात्रा का यह सबसे बड़ा जत्था है। उधर, पवित्र गुफा स्थल के नजदीक दोपहर बाद से रुक रुककर हल्की बारिश होती रही, लेकिन यात्रा निरंतर जारी रही। पवित्र गुफा में 28,035 श्रद्धलुओं के दर्शन करने के साथ पहले पांच दिन में यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों की संख्या 1,13,814 पहुंच गई।
वितरित किए जा रहे हैं टोकन
बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू में तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। तत्काल पंजीकरण करवाने से पहले प्रशासन की ओर से पहले अगली तिथि का टोकन दिया जाता था, लेकिन भारी भीड़ के चलते एडवांस टोकन जारी किया जा रहा है। 7400 टोकन जारी किए गए। इन श्रद्धालुओं का नौ, 10 और 11 जुलाई को तत्काल पंजीकरण होगा।
महिला को आक्सीन देकर चिकित्सा केंद्र पहुंचाया
एमआरटी ने आईटीबीपी के साथ समन्वय बनाकर पहलगाम मार्ग पर संगम टाप के निकट स्वास्थ्य बिगड़ने पर लुधियाना निवासी सुमिता अरोड़ा और दिल्ली निवासी नितिन देव को तत्काल राहत पहुंचाकर उपचार के लिए मेडिकल कैंप भेजा। इसी तरह बालटाल मार्ग पर रेलपथरी में एमआरटी टीम ने बीमार हुई महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु को आक्सीन देकर चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया। नागाकोटी वाटरफाल प्वाइंट पर जयपुर निवासी शाकेश शर्मा को एमआरटी टीम ने तुरंत प्राथमिक सहायता दी।
यह भी पढ़िए...
अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी का घटने लगा आकार... तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कश्मीर... हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना
अमरनाथ यात्रा: सीसीटीवी के जरिए अब बालटाल से पवित्र गुफा तक हर कदम पर रहेगी नजर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
14 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल यहाँ पढ़ें। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का दैनिक पंचांग (14 जुलाई 2026) देखें। इसमें शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और विशेष तिथियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
14 जुलाई 2026 के लिए सभी मूलांकों (1-9) का विस्तृत अंक ज्योतिष राशिफल। जानें आज आपके लिए शुभ अंक, रंग और करियर, स्वास्थ्य व रिश्तों के लिए विशेष सलाह।
क्या कहता है आपका भाग्य 13 जुलाई 2026 को? मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का विस्तृत राशिफल।
जानें 13 जुलाई 2026 का दैनिक पंचांग, शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र और व्रत-त्योहार की पूरी जानकारी। आज का पंचांग विस्तार से पढ़ें।
जानें 13 जुलाई 2026 का अंकराशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का संपूर्ण हाल।
12 जुलाई 2026 के पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि, मघा नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी यहाँ देखें। अपने दिन की योजना सही समय के अनुसार बनाएँ।
12 जुलाई 2026 का मूलांक फल यहाँ विस्तार से जानें। 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर आधारित सटीक भविष्यफल।
12 जुलाई 2026 का संपूर्ण राशिफल यहाँ पढ़ें। जानें आपके सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा आपका करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन।
11 जुलाई 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल जानें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, पढ़ें विस्तार से।