Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा छठवें दिन इंदौर के बड़ा गणपति से हुई शुरू
इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज सोमवार को छठवां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। रविवार को राहुल गांधी की यात्रा महू से इंदौर पहुंची थी। इंदौर पहुंचने के बाद रात को राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर लोगों को संबोधित किया था।

राहुल गांधी शहर के बड़ा गणपति में भगवान गणेश के दर्शनों के बाद उज्जैन के लिए रवाना होंगे। बड़ा गणपति पर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इसमें विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सचिन यादव, अरूण यादव सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही यहां पहुंच चुके थे।
दिग्विजय सिंह भी सुबह बड़ा गणपति पहुंच गए थे। इनके साथ वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी शामिल हुए। राहुल गांधी की यात्रा के लिए लोग सुबह से ही यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। यात्रा सुबह करीब सवा छह बजे बड़ा गणपति से शुरू हुई।
Read More: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिरे वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, हाथ-पैर में लगी चोट
सांवेर में नाइट स्टे करेगी यात्रा
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा से होते लवकुश चौराहा जाएगी। लवकुश चौराहे से अरविंदो हॉस्पिटल होते हुए चौराहे से आगे विधायक संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस पर लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी।