केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर लगी मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाह 11 जिलों के करीब 35 हजार गौपालकों के सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ रुपए दिए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।

नए आपराधिक कानूनों का मूल मंत्र दंड नहीं, न्याय है
कांग्रसी विरोध करते हैं,मैं बात का हिसाब देने आया हूं
लखपति गौपालक दीदी शशि बाई को किया सम्मानित

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित विशाल राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शिरकत की और करोड़ों रुपए की सौगातों का उद्घाटन और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नए आपराधिक कानूनों पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदेश को नशामुक्त बनाने व दूध उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि का संकल्प दोहराया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे।

ड्रग्स और नशे के खिलाफ सख्त खाका
अमित शाह ने मंच से प्रदेश की जनता और माताओं-बहनों को आश्वस्त करते हुए बड़ा ऐलान किया। शाह ने कहा-केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ऐसी बारीक प्लानिंग कर रही हैं, जिससे 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए नशे की कोई जगह नहीं रहेगी। पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून औपनिवेशिक शासन और प्रशासन को बचाने के लिए थे। नए कानून भारतीय नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। शाह ने भरोसा दिलाया कि अब न्याय व्यवस्था तारीख पर तारीख के ढर्रे से बाहर निकल चुकी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होकर दोषी को 3 साल के भीतर सजा दिलाने की व्यवस्था की गई है।
कांग्रेस पर सीधा हमला
विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा- कांग्रेसी हमसे हिसाब मांगते हैं और हमारा विरोध करते हैं, मैं आज उन्हें काम का हिसाब देने आया हूं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस के 75 सालों के शासन में देश का दूध उत्पादन 14.07 करोड़ टन तक पहुंचा था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल 10 वर्षों के भीतर इसे बढ़ाकर 25 करोड़ टन कर दिया गया। प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी 2014-15 के 307 ग्राम से 58% बढ़कर अब 485 ग्राम पहुंच चुकी है। दुनिया में भारत सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और इसमें शीर्ष 5 राज्य (यूपी, राजस्थान, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र) भाजपा शासित हैं।
श्वेत क्रांति-2.0 और पशुपालन के लिए बड़े कदम
सम्मेलन के दौरान 11 जिलों से आए करीब 35 हजार गोपालकों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण घोषणाएं और वित्तीय सहायता प्रदान की गई। प्रदेश की गोशालाओं को 101 करोड़ रुपए की अनुदान राशि वितरित की गई। वहीं उज्जैन में 255 करोड़ की लातग से बनने वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन किया।
सेक्स-सॉर्टेड सीमन प्रयोगशाला
भोपाल में 12 करोड़ की लागत से बनी केंद्रीय प्रयोगशाला का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट और 50 एकड़ भूमि पर नस्ल सुधार केंद्र स्थापित होगा। इससे उन्नत देशी नस्ल का संवर्धन होगा और केवल बछड़ी (फीमेल काफ) का जन्म संभव हो सकेगा।
लखपति दीदी का सम्मान
शाह ने भोपाल की लखपति गौपालक दीदी शशि बाई, मनीषा मालवीय, ममताबाई मेवाड़ा, सुषमा बाई और आफरीन लखपति दीदियों को सम्मानित किया और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे। सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के लिए प्रीतिबाई दांगी, संदीप धाकड़ और राजेश धाकड़ को सम्मानित किया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के धीरज त्रिपाठी और रितु भार्गव को नवाजा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में श्वेत क्रांति-2 का शंखनाद करते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। वर्तमान में राज्य का सहकारिता दुग्ध संग्रहण 12 लाख लीटर प्रतिदिन है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश प्रतिदिन करीब 2 लाख लीटर कुल उत्पादन के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में वृंदावन गांव चयनित किए जाएंगे। हर ब्लॉक में उन्नत पशुपालकों की प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 1,00,000, द्वितीय 50,000 और तृतीय 25,000 रुपए दिया जाएगा।
चलित पशु चिकित्सालय
सीएम ने कहा-पशुओं के घर पहुंचे त्वरित इलाज के लिए चलित अस्पताल सेवा को और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा-पंचायत व नगर निकायों की गोशालाओं में बेसहारा व अपाहिज गायों के रखरखाव के लिए अनुदान राशि 20 प्रति गोमाता से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गोमाता कर दी गई है।
कृषि कल्याण वर्ष 2026
सीएम ने बताया कि 16 विभागों को जोड़कर 2026 को निवेश व रोजगार वर्ष' और कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें बलराम कृषि महोत्सव के जरिए पशुपालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
हेमंत बोल-50 लाख लीटर दूध का कलेक्शन करेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा- सहकार से संगठन और संगठन से उत्पादन हो। इसका प्रयास हमारे प्रदेश की सरकार करेगी। आने वाले समय में हम 50 लाख लीटर दूध के कलेक्शन पर पहुंचेंगे। हम सांची के माध्यम से ये दूध दे पाएंगे। आने वाले समय में हर किसान और गोपालक समृद्ध होगा।

मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह