बागेश्वर धाम सरकार को चुनौती देने वाले श्याम मानव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में परिवाद दायर

इन दिनों बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चाओं में हैं। उन्हें नागपुर में चुनौती देने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नागपुर में चुनौती देने वाले अंध मूलन श्रद्धा समिति के श्याम मानव के खिलाफ रायपुर जिला कोर्ट में परिवाद दायर की गई है।

बागेश्वर धाम सरकार को चुनौती देने वाले श्याम मानव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में परिवाद दायर

रायपुर। इन दिनों बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चाओं में हैं। उन्हें नागपुर में चुनौती देने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नागपुर में चुनौती देने वाले अंध मूलन श्रद्धा समिति के श्याम मानव के खिलाफ रायपुर जिला कोर्ट में परिवाद दायर की गई है।

परिवाद दायर करने वाले अधिवक्ता विराट वर्मा ने बताया कि श्याम मानव के खिलाफ मैंने न्यायाधीश ओपी साहू की कोर्ट में परिवाद दायर किया है। दायर परिवार में कहा गया है कि श्याम मानव ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

Read More: उड़ान भरने के 47 मिनट बाद ही वापस उतरा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान,105 यात्री थे सवार

अंधविश्वास फैलाने का लगाया था आरोप 
इंटरनेट मीडिया पर उनके द्वारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। भविष्य में इस मामले में कोर्ट से नोटिस जारी की जाएगी। दरअसल, नागपुर में बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम की थी, जिसमें दिव्य दरबार का भी आयोजन किया गया था।

इस दौरान भक्तों का नाम, पता, परेशानी समेत कई चीजों को लेकर जानकारी दी गई थी। ऐसे में अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था।