कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया बड़ा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल किया है। यहां पार्टी ने प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी पीएल पुनिया संभल रहे थे। पार्टी ने अब केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में पिछले सात साल से प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया की जगह शैलजा लेंगी। शैलजा केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही चुकी हैं।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किया बड़ा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को बनाया प्रदेश प्रभारी

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल किया है। यहां पार्टी ने प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी पीएल पुनिया संभल रहे थे। पार्टी ने अब केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। 


प्रदेश में पिछले सात साल से प्रदेश प्रभारी की भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया की जगह शैलजा लेंगी। शैलजा केंद्र की यूपीए सरकार में मंत्री और हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही चुकी हैं।

Read More: इसरो अगले साल चांद पर फिर भेजेगा उपग्रह चंद्रयान-3 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक दिन पहले ही कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में साफ कहा था कि जवाबदेही से भागने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके साथ ही संकेत दिया था कि युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।


प्रभारी सचिव को भी बदलने की तैयारी
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी बदलने के बाद अब प्रभारी सचिव को भी बदला जा सकता है। पुनिया के साथ ही चंदन यादव को प्रभारी सचिव बनाया गया था। सप्तगिरी शंकर उल्का को हाल ही में प्रभारी सचिव बनाया गया है।

Read More: Rahu Grah Gochar: डेढ़ साल बाद राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत 

पुनिया ने दिलाई इतनी जीतें
पीएल पुनिया के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता का वनवास दूर हुआ था। प्रदेश में सरकार आने के बाद हुए सभी विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद शैलजा के सामने सबसे पहली प्राथमिकता कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश का प्रदर्शन बेहतर रहे।