×

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं।

By: Arvind Mishra

Aug 09, 202510:24 AM

view1

view0

सबसे पहले महाकाल को बंधी राखी... बाबा को सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग

बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया।

  • मंदिर प्रबंधन सप्ताह भर से तैयारी में जुटा था 

  • 60 डिब्बे देसी घी और 40 क्विंटल बेसन 

  • भस्मारती के बाद विशेष श्रृंगार किया गया 

    उज्जैन। स्टार समाचार वेब

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को राखी बंधने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हो गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। शनिवार को सबसे पहले तड़के 3 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया गया। भस्म आरती के दौरान ही उन्हें विशेष श्रृंगार के साथ राखी अर्पित की गई। दरअसल, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी बांधकर उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। प्रतिवर्ष बाबा महाकाल को पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाता है जिसे एक सप्ताह में मंदिर परिसर में ही तैयार किया जाता है।  

भक्तों ने समाप्त किया उपवास

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पुजारी परिवार द्वारा आज बाबा महाकाल को लगाई गई सवा लाख लड्डूओ की भोग प्रसादी का वितरण भक्तों को प्रसाद स्वरूप मे किया गया। बाबा महाकाल की इस प्रसादी को पाकर भक्त तो खुश हो ही गए, लेकिन यह वही प्रसादी है जिसे खाने के बाद ही महाकाल के भक्त श्रावण मास में रखे गए उपवास को खोलते हैं। सुबह महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस प्रसादी को ग्रहण करने के साथ ही एक माह के अपने उपवास को समाप्त किया।

चार दिन में तैयार किए लड्डू

भगवान महाकाल को राखी बांधने बाद भस्मआरती के दौरान ही सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। इस महाभोग की तैयारी पिछले चार दिनों से चल रही है। मंगलवार से ही मंदिर में पुजारी कक्ष के पीछे भट्टी पूजन के साथ लड्डू बनाना शुरू हो गया था।  लड्डू निर्माण करने वाले हलवाई ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर महाकाल के लिए लड्डू बना रहे हैं। इस लड्डू के निर्माण में 60 डिब्बे देसी घी, 40 क्विंटल बेसन, 40 क्विंटल शकर बुरा और 25 किलो ड्राई फ्रूट शामिल किए गए।

श्री खजराना गणेश को बांधी 196 वर्गफीट की राखी

-इंदौर-कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में बनाई

इधर, जनता के सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और देश के वीर सैनिकों की रक्षा की मनोकामना के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को इंदौर में विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश को 196 वर्गफीट की विशाल राखी बांधी गई। राखी बांधते समय पंडितों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। खास बात यह कि यह राखी अलग-अलग शहरों से लाए गए फूलों से इंदौर और कोलकाता के कारीगरों ने रातभर में तैयार की गई है, जिसमें पांच दिन तक ताजगी रहेगी। राखी श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने बनाई है। समिति के संस्थापक राजेश बिड़कर और राहुल शर्मा ने बताया कि यह लगातार नौवां वर्ष है जब विशाल राखी श्री गणेश को अर्पित की गई। राखी अर्पित करने की शुरूआत आठ साल पहले की गई थी, तब 66 (36 वर्ग फीट) की राखी बनाई गई थी। उनका कहना है कि जब खजराना गणेश की स्थापना हुई तो उनका स्वरूप काफी छोटा था। फिर धीरे-धीरे बढ़ते गया। इसी तरह हर साल राखी का साइज भी बढ़ाया गया। इस बार 1414 (196) वर्ग फीट की राखी बनाई गई। इसकी डोर मंदिर के चारों ओर घुमाकर बांधी गई। उनका दावा है कि यह राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

महाकालेश्वर की पंचम सवारी कल, अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे भगवान

1

0

महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद मास की पंचम सवारी कल सोमवार को निकलेगी। इस सवारी में भगवान अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे, जिसमें श्री चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिवतांडव, उमा-महेश और होल्कर स्टेट के मुखारविंद शामिल होंगे। 4 जनजातीय नृत्य दल इस भव्य शोभायात्रा को और आकर्षक बनाएंगे। लाइव प्रसारण और चलित रथ की सुविधा भी होगी, जिससे भक्त आसानी से दर्शन कर सकेंगे।

Loading...

Aug 10, 20257 hours ago

मूलांक राशिफल 10 अगस्त 2025: जानें जन्मतिथि के अनुसार कैसा रहेगा आपका भाग्य

10 अगस्त 2025 का मूलांक राशिफल: अपनी जन्मतिथि के अनुसार जानें कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। मूलांक 1 से 9 तक के लिए करियर, धन और रिश्तों से जुड़े ज्योतिषीय पूर्वानुमान।

Loading...

Aug 10, 20251:27 AM

राशिफल 10 अगस्त 2025: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

: 10 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading...

Aug 10, 20251:23 AM

10 अगस्त 2025 का पंचांग: जानें रविवार के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का राशिफल

10 अगस्त 2025, रविवार का विस्तृत पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और व्रत-त्योहार की जानकारी। जानें आज का राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल।

Loading...

Aug 10, 20251:14 AM