श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में सरकारी हस्तक्षेप के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक कड़ा कदम उठाते हुए 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली है। यह प्रतिष्ठित टी-20 टूर्नामेंट अब 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच किसी अन्य देश में आयोजित किया जाएगा। इस छह टीमों के टूर्नामेंट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कामकाज फिलहाल सरकार द्वारा गठित एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी देख रही है, जो ICC के नियमों के सरासर खिलाफ है।
ICC के नियमों के अनुसार, किसी भी सदस्य देश के क्रिकेट बोर्ड को सरकारी दखलंदाजी से मुक्त होकर पूरी तरह स्वतंत्र रूप से काम करना अनिवार्य है। अप्रैल 2026 में श्रीलंका सरकार ने बोर्ड का संचालन अस्थायी रूप से ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी को सौंप दिया था, जिसके बाद से ही ICC लगातार वहां जल्द चुनाव कराने और एक निर्वाचित क्रिकेट बोर्ड को बहाल करने की मांग कर रहा है। नियमों की अनदेखी के चलते इस कमेटी के प्रतिनिधियों को ICC बोर्ड की बैठकों में शामिल होने की अनुमति तक नहीं दी जा रही है। SLC ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने भी मेजबानी छीने जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, हालांकि नए मेजबान देश का नाम अभी तय होना बाकी है।
यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। बतौर मेजबान श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब मेजबानी छिन जाने के बाद उसकी स्वतः भागीदारी पर भी बड़ा सवालिया निशान लग गया है। हालांकि श्रीलंका वर्तमान में महिला वनडे रैंकिंग में छठे पायदान पर है, पर ICC की ओर से नई क्वालिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
श्रीलंका के हाथों से यह मेजबानी निकल जाना केवल क्रिकेट के लिहाज से ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ा झटका है। टूर्नामेंट के दौरान विदेशी टीमों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में दर्शकों के आने से श्रीलंका के होटल, परिवहन और पर्यटन उद्योग को भारी मुनाफा मिलने की उम्मीद थी। इसके अलावा, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, आयोजन से होने वाली बंपर कमाई और घरेलू क्रिकेट के विकास से जुड़े अनमोल अवसर भी अब श्रीलंका के हाथ से निकल चुके हैं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी और राजनीतिक दखलंदाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2023 में भी ICC ने SLC को निलंबित कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप 2024 मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी श्रीलंका से लेकर दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी गई थी। ICC लगातार श्रीलंकाई क्रिकेट में पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया बहाल करने की अपनी मांग पर अडिग है।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह