स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां

मखाने में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह के सेहत लाभ पहुंचाने के साथ ही गंभीर बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार होते हैं। माना जाता है कि यदि इसे सही तरह से खाया जाये तो कई बिमारियों से तो निजात मिलेगी ही साथ ही आप हमेशा जवां बने रहेंगे ।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां

मखाने में भरपूर मात्रा में होता है प्रोटीन 

मखाने में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को कई तरह के सेहत लाभ पहुंचाने के साथ ही गंभीर बीमारियों को भी दूर रखने में मददगार होते हैं। माना जाता है कि यदि इसे सही तरह से खाया जाये तो कई बिमारियों से तो निजात मिलेगी ही साथ ही आप हमेशा जवां बने रहेंगे ।


मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स कैल्शियम फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बना सकते हैं। इस ड्राई फ्रूट को बिना गरम किए भी खाया जा सकता है। कई लोग इसे रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। यह जोड़ों के दर्द में भी लाभ पहुंचा सकता है। 

Read More: झुर्रियों से छुटकारा पाने करें दालचीनी का इस्तेमाल, बेदाग और हेल्दी बनेगी त्वचा 

किसी भी मौसम में किया जा सकता है सेवन 
मखाने की सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी तासीर ठंडी बताई जाती है। इसलिए इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। मखाने में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। मखाने में फोलिक एसिड, आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए इनका सेवन लाभकारी होता है।


मखाना खाने के फायदे

  • पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए मखाना किसी वरदान से कम नहीं है। इसके कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 
  • मखाने में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए इसे वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 
  • इसके सेवन से किडनी और दिल के सेहत को सही रखने में मदद मिल सकती है। 

Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल

  • हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी मखाने का उपयोग अच्छा माना जाता है।
  • बार-बार मांसपेशि‍यों की अकड़ने की दिक्कत में मखाना खाना फायदेमंद होता है।
  • इसमें कैलोरी, सोडियम और फैट की मात्रा ना के बराबर होती है। इसलिए मखाना आपके बलों और त्वचा के लिए भी कई तरह से उपयोगी होता है।

इन बीमारियों के लिए फायदेमंद
मखाना खाने में टेस्टी होने के साथ ही कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, इसके रोजाना सेवन से गठिया के दर्द, शारीरिक कमजोरी, शरीर की जलन, दिल की सेहत, कान में दर्द, प्रसव के बाद होने वाले दर्द, ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए, अनिद्रा दूर करने के लिए, गुर्दों के रोग, गर्मी से राहत, मसूड़ों के लिए,नपुंसकता से बचने के लिए, झुर्रियों से निजात पाने के लिए और दस्त को रोकने के लिए भी इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।  

Read More: क्यों नहीं करते ग्रहण के दौरान भोजन? जानें इसकी वजह 

खाने का सही समय
मधुमेह जैसी कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए मखाना फायदेमंद माना जाता है। रोगों को दूर भगाने के लिए   रोजाना खाली पेट सुबह के वक्त 4 से 5 मखाने का सेवन आयुर्वेद में अच्छा बताया गया है।

कुछ दिनों तक लगातार इनका सेवन करना कई अन्य लाभ पहुंचा सकता है। जो लोग तनाव-चिंता और अनिद्रा जैसी परेशानियों से गुजर रहे हैं, उनकी अच्छी नींद के लिए गर्म दूध के साथ सात से आठ मखाने रात में सोते वक्त खाना स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है।