मध्यप्रदेश में निजी स्कूलो के संचालन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त और नई गाइडलाइन तय कर दी है। अब राज्य में किसी भी निजी हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, मान्यता, नवीनीकरण, माध्यम या स्थान परिवर्तन के लिए सरकार की नई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

प्रदेश में अब कहीं भी बिना मंजूरी नहीं चलेगी नई शाखा
छात्र संख्या के आधार पर देना होगा सिक्योरिटी डिपॉजिट
सुरक्षा मानकों को पूरी तरह कर दिया गया है अनिवार्य

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में निजी स्कूलो के संचालन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त और नई गाइडलाइन तय कर दी है। अब राज्य में किसी भी निजी हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, मान्यता, नवीनीकरण, माध्यम या स्थान परिवर्तन के लिए सरकार की नई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूलों पर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना और मान्यता निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों को मान्यता या नवीनीकरण के लिए अब विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर सुरक्षा निधि जमा करनी होगी। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, योग्य शिक्षक, आईसीटी, आधुनिक प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान
45 दिन में लेना होगा अंतिम निर्णय
हर साल 30 सितंबर तक मिले आनलाइन आवेदनों पर उसी शैक्षणिक सत्र के लिए विचार किया जाएगा। इसके बाद मिलने वाले आवेदन अगले सत्र के लिए माने जाएंगे। आनलाइन आवेदन मिलने के बाद संबंधित अधिकारी को 45 दिनों के भीतर अंतिम निर्णय लेना होगा। आवेदन अधूरा होने पर 15 दिनों के भीतर त्रुटियों की जानकारी दी जाएगी।
राज्य स्तर पर बनेगी मान्यता समिति
नई व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए राज्य स्तर पर एक राज्य मान्यता समिति का गठन किया जाएगा। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव, लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त और माध्यमिक शिक्षा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह तीन सदस्यीय समिति स्कूलों की मान्यता, संकाय वृद्धि, स्थान एवं नाम परिवर्तन जैसे मामलों पर नीति और अंतिम निर्णय लेगी।
नियम तोड़ने पर गिरेगी सरकार की गाज
मानकों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर सीधी गाज गिरेगी। सबसे पहले स्कूल को नोटिस देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा। फिर संतोषजनक जवाब न मिलने पर 1 लाख से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना ठोका जाएगा। वहीं गंभीर मामलों में राज्य मान्यता समिति की अनुमति से स्कूल की मान्यता सीधे समाप्त कर दी जाएगी।
शुल्क के साथ अपील का मिलेगा अधिकार
यदि किसी स्कूल का आवेदन खारिज होता है या मान्यता निरस्त की जाती है, तो संस्था के पास अपील का द्वार खुला रहेगा। प्रथम अपील निर्णय के 30 दिनों के भीतर आयुक्त (लोक शिक्षण) के समक्ष की जा सकेगी। दूसरी बार आयुक्त के फैसले के खिलाफ राज्य मान्यता समिति में अपील की जा सकती है। प्रत्येक अपील के लिए 5,000 रुपए का शुल्क देय होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे। परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी।
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु म्यूजिशियन इंटेक 01/2027 के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती रैली का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक होगा। यहाँ से जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स और जरूरी निर्देश।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पहले अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वे अब अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।