भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी पीटी उषा 

नई दिल्ली। पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष बनना तकरीबन तय हो गया है। दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होना है, लेकिन पीटी उषा इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी।

भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी पीटी उषा 

नई दिल्ली। पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष बनना तकरीबन तय हो गया है। दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 10 दिसंबर को होना है, लेकिन पीटी उषा इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी। इससे पहले उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 58 साल की उषा 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। उन्होंने रविवार को शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Read More: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा छठवें दिन इंदौर के बड़ा गणपति से हुई शुरू

14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
उनके साथ उनकी टीम के 14 अन्य लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। आइओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई। ‘पायोली एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पीटी उषा को भाजपा का उम्मीदवार माना जा रहा है जिसने उन्हें जुलाई में राज्यसभा सदस्य नामित किया था।

पीटी उषा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि अपने साथी एथलीटों और राष्ट्रीय महासंघों के गर्मजोशी भरे समर्थन के साथ मैं भारतीय ओलंपिक संघ (आइएओ) के अध्यक्ष के नामांकन को स्वीकार करने और दाखिल करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं।

Read More: इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, हाथ-पैर में आई चोट

आइओए के चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा को शुक्रवार और शनिवार को कोई नामांकन नहीं मिला लेकिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इन चुनावों में उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) के पद के लिए मुकाबला होगा। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में है। 

Read More: मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात 

इन पदों के लिए होना है चुनाव
आइओए में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला), छह अन्य कार्यकारी परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए होंगे। जिनमें से दो (एक पुरुष और एक महिला) निर्वाचित ‘एसओएम’ से होंगे।