रूस ने यूक्रेन का बांध विस्फोट से उड़ाया, बाढ़ का खतरा बढ़ा, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा 

रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। अब जंग और तेज होती जा रही है। ताजा मामले में यूक्रेन ने रूस पर एक खास बांध को विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन कहा कि इससे बाढ़ आने का खतरा है।

रूस ने यूक्रेन का बांध विस्फोट से उड़ाया, बाढ़ का खतरा बढ़ा, लोगों को सुरक्षित जगह जाने को कहा 

कीव। रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। अब जंग और तेज होती जा रही है। ताजा मामले में यूक्रेन ने रूस पर एक खास बांध को विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन कहा कि इससे बाढ़ आने का खतरा है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन ने मंगलवार को रूसी सेना पर दक्षिण यूक्रेन में एक बड़े बांध को विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया और नाइपर नदी के तटीय इलाकों के निवासियों को निचले क्षेत्रों में बाढ़ आने की चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। 
 

Read More: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हालात नियंत्रण से बाहर,  वैगनर ग्रुप ने रूसी कमांडर को बनाया बंधक, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

लोगों से कहा 'सुरक्षित जगहों पर चले जाएं'

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने नदी के दाहिने किनारे पर 10 गांवों और खेरसॉन शहर के कुछ हिस्सों के लोगों को घरेलू उपकरण बंद कर अपने जरूरी दस्तावेजों और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। साथ ही भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने को कहा है। 

Read More: बृजभूषण की बढ़ीं मुश्किलें, पहलवानों के केस में दिल्ली पुलिस पहुंची सांसद के घर, कई लोगों के बयान दर्ज


बांध को विस्फोट से उड़ाया, पानी का स्तर उठेगा तो होगा खतरा

खेरसन क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेकसांद्र प्रोकुदिन ने सुबह 7 बजे के आसपास टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘रूसी सेना ने आतंकवाद के एक और कृत्य को अंजाम दिया है।’ उन्होंने आगाह किया कि बांध को विस्फोट से उड़ा दिया गया है। इस कारण 5 घंटे के भीतर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाएगा। 

 

Read More: राजगढ़ में अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा ट्राला, दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

रूस ने 250 सैनिक मार गिराने का किया था दावा, यूक्रेन ने नकारा

रूस ने अपने कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के 250 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि रूसी रिपोर्ट एक गलत सूचना अभियान का हिस्सा थी, क्योंकि कीव एक प्रत्याशित जवाबी हमले की तैयारी कर रहा था।