Shani Drishti on Zodiac: इन तीन राशियों पर है शनि की दसमी दृष्टि की नजर, मिल सकता है अप्रत्याशित लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि न्याय के देवता है। शनि की दृष्टि से सभी लोग डरते हैं। इसलिए उनकी क्रूर दृष्टि से लोग परेशान तो होते ही हैं, लेकिन जब उनकी अच्छी दृष्टि होती है तो लोगों को अप्रत्याशित लाभ भी मिलता है। लेकिन हर जातक को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। 17 जनवरी को शनि देव ने कुंभ राशि में गोचर किया था और अभी वे इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं।

Shani Drishti on Zodiac: इन तीन राशियों पर है शनि की दसमी दृष्टि की नजर, मिल सकता है अप्रत्याशित लाभ

Shani Drishti on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि न्याय के देवता है। शनि की दृष्टि से सभी लोग डरते हैं। इसलिए उनकी क्रूर दृष्टि से लोग परेशान तो होते ही हैं, लेकिन जब उनकी अच्छी दृष्टि होती है तो लोगों को अप्रत्याशित लाभ भी मिलता है। लेकिन हर जातक को उसके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। 17 जनवरी को शनि देव ने कुंभ राशि में गोचर किया था और अभी वे इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान शनि अपनी दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर डाल रहे हैं। वहीं, शुक्र ग्रह भी वृश्चिक राशि पर अपनी सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं। 

Read More: Viprit Rajyog After 50 year : 50 साल बाद बन रहा विपरीत राजयोग, इन 4 राशियों पर होगी धन वर्षा 


इस दौरान शश और मालव्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। 10 अप्रैल से 3 राशि के जातकों को शनि की दशमी दृष्टि का विशेष रूप से लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

Read More: Adhik Maas : 2023 में बनेगा दुर्लभ संयोग, 19 साल बाद दो महीने का होने वाला है सावन माह  

 

वृषभ राशि
 वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि शुभ साबित होने की संभावना है। शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में वे सप्तम भाव में ही अपनी दृष्टि डाल रहे हैं। आपकी वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो इसका लाभ होगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

Read More: स्वाद के साथ सेहत भी बनाती है येलो टी, डायबिटीज होगा कंट्रोल


 

सिंह राशि
 सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि लाभप्रद साबित होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय आपके लिए काफी प्रभावशाली रहेगा। आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है।

  

Read More: माँ लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो हर रोज करें ये 3 शुभ काम

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की दशमी दृष्टि अनुकूल रहेगी। चूंकि शनिदेव ने कुंभ राशि में शश राजयोग और शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग बना है। शनि की दृष्टि से कारोबार में लाभ मिल सकता है। जिस जातक के पास रोजगार नहीं है उन्हें इस समय नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं।