इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, हाथ-पैर में आई चोट
इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंच चुकी है और यात्रा में भरी भीड़ उमड़ रही है, इस दौरान भीड़-भाड़ और धक्का-मुक्की में यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल चोटिल हो गए। गिरने की वजह से उन्हें हाथ और घुटने में चोट लगी है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी भीड़-भाड़ की वजह से गिर गये थे। संयोग से उन्हें कोई खास चोट नहीं आई थी।

AICC के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल 29 नवंबर यानी मंगलवार को जयपुर भी जाएंगे। इस दौरान वेणुगोपाल भारत जोड़ो यात्रा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वो विधायकों की नब्ज भी टटोलेंगे। गुरूवार को सीएम गहलोत की बयानबाजी के बाद से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और कांग्रेस आलाकमान इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करना चाहता है।
पांचवें दिन भारत जोड़ो यात्रा में रही भारी भीड़
रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में पांचवां दिन था। रविवार सुबह यात्रा महू के दशहरा ग्राउंड मरकाम लेन से शुरू हुई और राऊ के बाद इंदौर पहुंच गई। इंदौर के पास राऊ में मामा का ढाबा पर राहुल गांधी रुके और सभी नेताओं के साथ चाय पी।
राजबाड़ा पर राहुल की नुक्कड़ सभा के लिए खासे इंतजाम किए गए। यहां भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राहुल गांधी ने सभा में केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश को जितना नुकसान चीन की सेना ने नहीं पहुंचाया, उतना इन नीतियों से हुआ है।
Read More: स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है मखाने, इस तरह खाएंगे तो हमेशा बने रहेंगे जवां
तीन हजार सात सौ किमी का सफर पूरा
राहुल ने बताया कि अब तीन हजार सात सौ किमी का सफर पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि हम इस यात्रा पर अकेले नहीं हैं, हिंन्दुस्तान की पूरी जनता इस यात्रा में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस शहर में आठ घंटे सफर किया और मुझे इंदौर में कचरा नहीं दिखाई दिया। इस सफर में कहीं मुझे नफरत नहीं मिली। इसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। यह यात्रा आपकी विचारधारा की यात्रा है। उन्होंने इस यात्रा को शुरू करने का मकसद बताया।