ज्योतिष: शनिदेव आज से कुंभ राशि में हुए वक्री, इन राशि वालों के भाग्य का होगा उदय
शनिदेव के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि शनिदेव वक्री होने पर किन राशि वालों के लिए फलदायी होंगे।

शनिदेव (Shani Dev) आज से वक्री हो गए हैं, यानि अब 141 दिनों तक उनकी चाल उल्टी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आमतौर पर शनि को लोग दुर्घटना, आपदा या मुसीबतों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं कि शनिदेव वक्री होने पर किन राशि वालों के लिए फलदायी होंगे।
मेष (Arise)- शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क (Cancer) – शनि की उल्टी चाल कर्क राशि वालों को नौकरी, करियर और कारोबार में शुभ परिणाम देगी। इस राशि में 141 दिन लाभ की स्थितियां बनेंगी। नौकरी में नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में नौकरी का सपना देख रहे लोगों की भी तमन्ना इस दौरान पूरी हो सकती है।
तुला (Libra)- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह (Leo)-- सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि कुल मिलाकर ठीक ही रहेंगे। आपके काम में थोड़ी-बहुत रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन मेहनत से किए गए कार्यों में निश्चित तौर पर सफल होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा पाएंगे।
मकर (Capricornus)- मकर राशि में सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। करियर के लिहाज से यह परिवर्तन बहुत शुभ रहने वाला है. नौकरी में पदोन्नति या अच्छे अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी।
मीन (Pisces)- मीन राशि में धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। करियर में बदलाव की स्थिति बन रही है। किसी अच्छी नौकरी का अवसर आपको मिल सकता है। व्यापार की दृष्टि से नया काम शुरू करने के लिए यह अवधि बेहद शुभ है. कार्यस्थल पर उन्नति संभव है।