पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद
आरबीआई की बैठकों के बीच सेंसेक्स में रही तेजी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। दरअसल, मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआतत अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ी अलग रही। एक तरफ बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 493 अंकों का उछाल आया और यह 79132 के लेवल पर खुलने पर कामयाब रहा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 70 अंक लुढ़ककर 24703 के स्तर पर पहुंच गया।
मिला-जुला रहा एशियाई बाजार
कच्चे तेल की गिरती कीमतों और अमेरिकी शेयर बाजार में रात भर आई तेजी के बाद आज मंगलवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले। इस दौरान जापान के निक्केई 225 में 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी भी शुरुआती कारोबार में 1.27 फीसदी तक नीचे आ गया। टॉपिक्स में 0.59 फीसदी की गिरावट आई। चीनी टेक शेयरों में सुधार के चलते हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.48 फीसदी ऊपर चढ़ा।
अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल
अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की गिरती कीमतों और अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने की उम्मीदों ने इस रैली को हवा दी। इसके अलावा, अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के आंकड़ों ने भी वहां के शेयर बाजार को मजबूती दी। जुलाई में आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स बढ़कर 55.6 पर पहुंच गया। यही वजह है कि कल डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 693.38 अंक या 1.32 फीसदी चढ़कर 53178.41 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 ने भी 1.48 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए 7600.50 पर बंद हुआ।
आज कच्चे तेल की कीमत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर तय हमले को रद्द करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 0.87 फीसदी गिरकर 81.04 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स लगभग 0.7 प्रतिशत बढ़कर 84.39 डॉलर पर ट्रेड कर रहे हैं, जो 90 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। कोमेक्स पर कच्चे तेल की कीमतें 0.75 फीसदी बढ़कर 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं।
पहली तिमाही के नतीजे
आज शेयर बाजार में 130 से अधिक कंपनियां अप्रैल से जून की अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश करने वाली हैं। इनमें भारती एयरटेल से लेकर कल्याण ज्वेलर्स, बीएसई, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आॅफ इंडिया, भारती हैक्साकॉम और मैरिको जैसी कंपनियां शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 278.32 अंक गिरकर 77,450.64 पर आ गया।
सोना और चांदी का रेट हर दिन बदल रहा है। आज नागपंचमी के दिन सोने की कीमतों में तेजी आई है। सोमवार को 24 कैरेट सोना 609 चढ़कर 1,55,115 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। कल 1,54,506 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी का रेट भी 1476 चढ़कर 2,37,400 रुपए प्रति किलो हो गया है।
आज शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव बाजार पर हावी रहे। निवेशकों की सतर्कता के बीच बाजार में कमजोरी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.85 अंक गिरकर 77,717.05 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।