आगरा में गैस गीजर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबे पति-पत्नी घायल

आगरा के शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार की सुबह गैस का गीजर फटने से मकान की छत गिर गई। मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल की उनकी बेटी भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

आगरा में गैस गीजर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबे पति-पत्नी घायल

आगरा। आगरा के शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार की सुबह गैस का गीजर फटने से मकान की छत गिर गई। मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल की उनकी बेटी भी चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। व‍िस्‍फोट इतना भीषण था क‍ि घर की छत तेज धमाके के बाद मलबे में तब्‍दील हो गई। वहीं पत‍ि पत्‍नी छत के मलबे में दब गए। करीब 45 म‍िनट बाद दोनों को न‍िकाला जा सका।

महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की है। दरगाह कमाल खां निवासी 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने रसोई में गई थी। बताते हैं इसी दौरान वहां लगा गैस का गीजर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मकान की छत ढह गई।

Read More: आंध्र प्रदेश में लॉरी ने मजदूरों को कुचला, 3 महिलाओं की मौत

तेज धमाका और चीख पुकार सुनकर जुटे लोग 
तेज धमाके और चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने गजाला और करीम को करीब 45 मिनट प्रयास के बाद बाहर निकाला। रसोई में गैस का चूल्हा जल रहा था, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। छह साल की पुत्री सफिया भी चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया है।