×

यूपी: सीएम योगी की दो टूक... हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखते हुए दो टूक शब्दों में कहा-किसी भी पद की गरिमा नियम और परंपरा से तय होती है। क्या कोई भी व्यक्ति अपने को मुख्यमंत्री, मंत्री या किसी दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर प्रदेश में घूम सकता है।

By: Arvind Mishra

Feb 14, 202611:28 AM

view3

view0

यूपी: सीएम योगी की दो टूक... हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

  • अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मुख्यमंत्री ने दी पहली प्रतिक्रिया
  • सीएम का पद कानून से ऊपर नहीं,आपको पूजना हो तो पूजिए
  • हम कानून का पालन करना और लोगों से कराना दोनों जानते हैं

लखनऊ। स्टार समाचार वेब

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखते हुए दो टूक शब्दों में कहा-किसी भी पद की गरिमा नियम और परंपरा से तय होती है। क्या कोई भी व्यक्ति अपने को मुख्यमंत्री, मंत्री या किसी दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर प्रदेश में घूम सकता है। एक व्यवस्था है, एक प्रणाली है और सबको उसका पालन करना होगा। शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च और अत्यंत सम्मानित माना जाता है, लेकिन हर काम विधि-विधान और मान्यता के अनुसार ही होता है। विद्वत परिषद द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही शंकराचार्य बन सकता है। हर कोई स्वयं को शंकराचार्य नहीं लिख सकता है।

चारों दिशाओं में चार पीठों की स्थापना

विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में सीएम योगी ने कहा- आदि शंकराचार्य ने देश के चारों दिशाओं में चार पीठों की स्थापना कर परंपरा को संस्थागत स्वरूप दिया है। उत्तर में ज्योतिष पीठ की स्थापना, दक्षिण में श्रृंगेरी, पूरब में जगन्नाथपुरी, पश्चिम में द्वारिकापुरी। चार पीठों के चार वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद हैं। पीठ की परंपरा आज भी विद्वत परिषद और स्थापित मानकों के आधार पर संचालित होती है।

भगदड़ की स्थिति पैदा हो सकती थी

सीएम योगी ने कहा- सदन स्वयं नियमों और परंपराओं से चलता है और कानून सबके लिए समान है। मुख्यमंत्री का पद भी कानून से ऊपर नहीं है। हम सभी संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े हैं और उसका पालन करना जानते भी हैं और करवाना भी जानते हैं। माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन 4.50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा निकास द्वार से प्रवेश का प्रयास श्रद्धालुओं के जीवन को खतरे में डाल सकता था और भगदड़ की स्थिति पैदा हो सकती थी।

शंकराचार्य थे तो एफआईआर क्यों दर्ज कराई

सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा- कोई जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा आचरण कैसे कर सकता है। मुख्यमंत्री ने सपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति वास्तव में शंकराचार्य थे, तो वाराणसी में उन पर लाठीचार्ज और एफआईआर आप लोगों ने क्यों दर्ज कराई थी। आप नैतिकता की बात करते हैं। आपको पूजना है तो पूजें, लेकिन हम लोग मर्यादित लोग हैं, कानून का शासन पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े प्रकरण में भी सपा ने भ्रम फैलाने का काम किया है।  

सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री ने कहा- सपा ने राम मंदिर अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा-वृंदावन के विकास का विरोध किया। सपा सरकार में जन्माष्टमी जैसे पर्वों के आयोजन पर रोक लगाई गई, कांवड़ यात्रा बाधित की गई और अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा रोकी गई। सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता। प्रदेश के पुनर्जागरण माडल में आस्था और विकास दोनों शामिल हैं। दीपोत्सव और रंगोत्सव से करोड़ों लोग जुड़ रहे हैं और इससे प्रदेश की जीडीपी में भी वृद्धि हुई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

भारतीय रेलवे का कायाकल्प: मोदी कैबिनेट ने दी 18,509 करोड़ के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCEA ने रेल मंत्रालय के 18,509 करोड़ रुपये के 3 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

Loading...

Feb 14, 20263:43 PM

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई: चलती कार और आटो पर मेट्रो का पिलर... एक की मौत

मुंबई के मुलुंड इलाके में आज यानी शनिवार को दोपहर एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास बन रहे मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह हिस्सा नीचे से गुजर रहीं कई गाड़ियों पर गिर गया। जहां कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

Feb 14, 20261:55 PM

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छग: बस-कार की भिड़ंत... सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।

Loading...

Feb 14, 202612:57 PM

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

असम: इमरजेंसी स्ट्रिप पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान

प्रधानमंत्री ने आज असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर भारतीय वायुसेना के विमान से लैंड किया। यह सुविधा ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाई गई है, जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी।

Loading...

Feb 14, 202612:13 PM

यूपी: सीएम योगी की दो टूक... हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य

यूपी: सीएम योगी की दो टूक... हर कोई खुद को नहीं लिख सकता शंकराचार्य

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखते हुए दो टूक शब्दों में कहा-किसी भी पद की गरिमा नियम और परंपरा से तय होती है। क्या कोई भी व्यक्ति अपने को मुख्यमंत्री, मंत्री या किसी दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर प्रदेश में घूम सकता है।

Loading...

Feb 14, 202611:28 AM