जानें कैसे शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, अनुपम खेर और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का अभ्यास कर स्वास्थ्य, शांति और 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का संदेश फैलाया. देखें उनके प्रेरक वीडियो और जानें योग के महत्व पर उनके विचार.

मुंबई. स्टार समाचार वेब
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.. बॉलीवुड सितारों का दिखा योग.. शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा और नीतू कपूर सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर योगाभ्यास करते हुए अपने वीडियो साझा किए. इन वीडियो में वे अधोमुखश्वानासन से लेकर धनुरासन, चक्रासन, भेकासन, गोमुखासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन जैसे आसन करती दिखीं.

अनुपम खेर, जो इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, ने टाइम्स स्क्वायर में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व व्यक्त किया. उन्होंने टाइम्स स्क्वायर से कई वीडियो और तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे लोगों के साथ योग करते दिख रहे हैं. अनुपम ने कहा, "इस दुनिया की सबसे फेमस जगह पर योग करते देखना बहुत अच्छा लगता है. योग सिर्फ हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि हमारे मन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह एक शानदार पहल थी."
'फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन' कार्यक्रम में भी रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, और मधुरिमा तुली मौजूद रहे और लोगों को फिटनेस के लिए जागरूक किया.
रकुल प्रीत सिंह ने योग और फिटनेस को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताते हुए कहा, "फिटनेस मेरे और जैकी के लिए सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि जिंदगी जीने का तरीका है. ये कोई शॉर्टकट या सिर्फ पतले रहने का उपाय नहीं, बल्कि एक जुनून है."
जैकी भगनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिटनेस जागरूकता बढ़ने की सराहना की. उन्होंने अपने वजन घटाने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "मैं पहले कभी 150 किलो का था और अब 75 किलो वजन कम कर चुका हूं. आज इस पहल का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है."
राजकुमार राव ने योग करते हुए तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "कृतज्ञता, अनुशासन, शांति. योग मुझे ये तीनों देता है. इस इंटरनेशनल योगा डे 2025, आइए हम सब एक साथ मिलकर आगे बढ़ें."
मधुरिमा तुली ने बताया कि वह 10 साल की उम्र से योग कर रही हैं. उन्होंने कहा, "मुझे योग मेरे माता-पिता ने सिखाया था. आज यह देखकर बहुत गर्व होता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. योग भारत का दुनिया को दिया गया अनमोल तोहफा है."

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।