Home | numerology-horoscope-31-october-2025भाग्यांक-4

1
इंग्लैंड में एक ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब लंदन की ओर जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति ने कई यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। ट्रेन में हर जगह खून था और डर के मारे कई यात्री वॉशरूम में छिप गए। यह घटना डॉन्कास्टर से लंदन किंग्स क्रॉस स्टेशन जा रही ट्रेन में हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
By: Arvind Mishra
Nov 02, 20259:55 AM

1
पीएम ने कहा-छठी मइया को हम यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने की कोशिश में लगे है। एक ओर आपका बेटा छठी मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है।
By: Arvind Mishra
Oct 30, 202512:25 PM

1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने यहां जननायक कपूर्री ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कपूर्री के परिवारजनों से मुलाकात कर कपूर्री के जीवन के खास पलों को तस्वीरों के माध्यम से देखा।
By: Arvind Mishra
Oct 24, 20251:16 PM

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर निशाना साधा है। इमरान खान ने पाकिस्तान की वर्तमान सेना-प्रधानित प्रणाली और जेल में उनके साथ हो रहे कथित अत्याचारों की निंदा की है, और लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है।
By: Sandeep malviya
Oct 22, 202511:18 PM

5
केंद्र सरकार ने देश के सेना और वायुसेना के जांबाज जवानों को दिए जाने वाले बहादुरी पुरस्कारों की सूची जारी की है। इन पुरस्कारों से उन सैनिकों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने विभिन्न अभियानों, जिनमें हाल ही में पूरा हुआ ऑपरेशन सिंदूर भी शामिल है, में असाधारण साहस और नेतृत्व का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले 127 बहादुरी पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी थी।
By: Arvind Mishra
Oct 22, 202510:41 AM

32
पाकिस्तान ने युद्ध विराम खत्म होते ही अफगानिस्तान के ऊपर भीषण एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों कबीर, सिबगातुल्ला और हारून सहित समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे तक युद्ध विराम समझौते पर सहमति बनी थी।
By: Arvind Mishra
Oct 18, 202510:43 AM

7
सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला लगातार चर्चा में है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक ने इस हमले की निंदा की है। वहीं, घटना के बाद उनके परिवार ने दु:ख जताया है। उनकी बहन कीर्ति गवई और मां कमल गवई ने इसे संविधान पर हमला बताया है।
By: Arvind Mishra
Oct 08, 202510:53 AM

10
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर जूता उछालने वाले आरोपी वकील राकेश किशोर ने कहा है कि वह सीजेआई की टिप्पणी से आहत हैं और उन्हें अपने किए पर कोई अफसोस या पछतावा नहीं है। वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी सनातन धर्म से जुड़े केस आते हैं तो सुप्रीम कोर्ट ऐसे ही आदेश देता है।
By: Arvind Mishra
Oct 07, 202510:52 AM

11
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। इस भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
By: Arvind Mishra
Oct 06, 20252:33 PM

11
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई के सामने एक वकील ने जमकर हंगामा किया। वकील ने सीजेआई की तरफ जूता भी उछालने की कोशिश की। जब सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकालने की कोशिश की तो वकील ने सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान... का नारा भी लगाया। यह घटना सुबह 11 बजे की है।
By: Arvind Mishra
Oct 06, 20251:23 PM
