6
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा। लखनऊ में बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा।
By: Arvind Mishra
Aug 27, 20252:44 PM
2
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। खर्जा में हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में कंटेनर ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By: Arvind Mishra
Aug 25, 202510:24 AM
2
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार सुबह लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
By: Arvind Mishra
Aug 21, 20252:11 PM
1
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फर्जी इंटरनेशनल पुलिस स्टेशन और आईबी ऑफिस चलाने का मामला सामने आया है। इसका मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विभाष चंद है। वह पश्चिम बंगाल के बीरभूम से संबंध रखता है। विभाष के खिलाफ पश्चिम बंगाल में भी कुछ घोटाले की जांच चल रही है।
By: Arvind Mishra
Aug 12, 202510:47 AM
3
गोंडा में रविवार सुबह पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो के नहर में पलट जाने से 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो से मंदिर जा रहे थे।
By: Arvind Mishra
Aug 03, 202512:00 PM
4
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा।
By: Arvind Mishra
Aug 01, 20253:00 PM
3
देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा।
By: Arvind Mishra
Jul 29, 202510:26 AM
3
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली में नोएडा एसटीएफ और यूपी पुलिस ने बिहार के कुख्यात अपराधी डब्लू यादव को मार गिराया। डब्लू यादव पर बिहार में 24 से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह 50 हजार रुपए के इनाम का घोषित अपराधी था।
By: Arvind Mishra
Jul 28, 202510:33 AM
4
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। सीएम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
By: Arvind Mishra
Jul 20, 20252:22 PM
2
फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के केस में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। दरअसल, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बालिका रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गई थी।
By: Arvind Mishra
Jul 18, 202510:42 AM