उम्मीद की जा रही है कि मार्च-2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई गोलीबारी में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 42 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला यहूदी पर्व हनुक्का के आयोजन के दौरान किया गया। इस अटैक को बाप और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नवीद अकरम के रूप में हुई है।
इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है। इजरायल का दावा है कि दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद की मौत हो गई है। हालांकि, हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चौंकाने वाली घटना; मॉर्चुरी के पास कचरे के ढेर से दो अधजले नवजात बच्चों के शव बरामद। पुलिस ने अवैध संबंध और अस्पताल की लापरवाही सहित सभी पहलुओं पर जाँच शुरू की।
त्तरप्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समयदीन ढेर हो गया। बदमाश पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं पंजाब के तरनतारन जिले की खड़ूर साहिब रोड स्थित गांव भुल्लर में व्यापारी की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वांटेड आरोपी सुखबीर कोटला सुक्खा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ‘शैतान’ ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई।
झारखंड में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल आपरेशन जारी है। आए दिन नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही हैं। वहीं, एक बार फिर से हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन और अन्य दो नक्सली मारे गए।






















