Home | बरकतउल्ला-विश्वविद्यालय

1
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के केस पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने कहा- हम सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम के लिए निर्देश जारी करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने से भी राहत दे दी।
By: Arvind Mishra
Nov 03, 20251:18 PM

1
इस बार नवंबर के महीने में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है। यही नहीं, 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा।
By: Arvind Mishra
Nov 01, 202510:20 AM

258
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित प्रदेश के 13 जिलों के किसानों के खातों में राहत राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। दरअसल, प्रदेश सरकार ने अत्यधिक बारिश और येलो मोजेक वायरस से हुए फसल नुकसान के लिए 8.8 लाख किसानों को कुल 653.34 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में वितरित किए हैं।
By: Arvind Mishra
Oct 03, 20252:52 PM

11
देश के अधिकांश राज्यों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन कुछ राज्यों में अब भी बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे जन-जीवन के साथ ही यातायात व्यवस्था भी चौपट हो गई है। यही नहीं, मौत का भी आंकड़ा बढ़ गया है। प्रमुख शहर पानी से लबालब नजर आ रहे हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 24, 202511:48 AM

16
सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है। मदर डेयरी ने मंगलवार को ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है।
By: Arvind Mishra
Sep 16, 20253:15 PM

15
देहरादून के सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। जिला प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई लोग लापता हैं। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 16, 20259:57 AM

10
रूस के कामचटका के तट पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप कामचटका के प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटस्की से 111 किमी पूर्व में, 39.5 किमी की गहराई पर आया। राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।
By: Arvind Mishra
Sep 13, 202510:14 AM

10
देश में बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर और गांवों में एक जैसे हालात हो गए हैं। लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई है। स्कूल-कॉलेज बंद होने से बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। वहीं किसानों का तो हाल बेहाल है। सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं। इधर, पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 10, 202511:33 AM

8
देश में अभी भी बारिश-बाढ़ का कहर जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब, राजस्थान, हिमाचल और उत्तर प्रदेश है। इन राज्यों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई लापता हैं। लाखों लोगों के घर डूब गए हैं। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि प्रभावति लोगों ने अब पलायन शुरू कर दिया है। निचले इलाके जलमग्न हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 09, 202511:40 AM

19
भारत इन दिनों बाढ़ का बड़ा केंद्र बना है। देश का 10 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब में लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश पूर्व किए गए तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं। जलभराव के आगे सब बेबस हो गए हैं। पुलिस, प्रशासन और सेना राहत कार्य में जुटी है।
By: Arvind Mishra
Sep 08, 202511:16 AM
