
5
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनका प्रशासन विदेशी कृषि उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर सकता है, जिसमें भारतीय चावल और कनाडाई उर्वरक शामिल हैं। ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में आयोजित एक बैठक में दिया, जहां किसानों ने सस्ते विदेशी उत्पादों के कारण अमेरिकी बाजार पर पड़ रहे प्रभाव की शिकायत की।
By: Arvind Mishra
Dec 09, 202510:51 AM

4
पूरे 1 हफ्ते तक फ्लाइट रद्दीकरण के बाद इंडिगो की उड़ाने अब पटरी पर लौट चुकी हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करने की घोषणा की है। इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज इंडिगो की कुल 67 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।
By: Arvind Mishra
Dec 09, 20259:47 AM

3
देश के कई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि एयरलाइन की उड़ानों में अभी भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
By: Arvind Mishra
Dec 08, 20259:47 AM

देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की सुनवाई बेहद धीमी है। ताजा सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पॉक्सो कानून के तहत 35,434 से ज्यादा केस दो साल से अधिक समय से अदालतों में अटके पड़े हैं। लोकसभा में दी गई जानकारी से साफ है कि कई बड़े राज्यों में लंबित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
By: Arvind Mishra
Dec 07, 202512:01 PM

6
पूर्व सीजेआई ने कहा- फैसले के लिए उनके अपने समुदाय के लोगों ने ही उनकी बहुत आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन पर खुद आरक्षण का फायदा उठाकर सुप्रीम कोर्ट का जज बनने और फिर क्रीमी लेयर में आने वालों को बाहर करने की वकालत करने का आरोप लगाया गया।
By: Arvind Mishra
Dec 07, 202511:38 AM

5
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 काफी सफल साबित हुआ है। इसी साल वैभव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड शतक जमाकर सभी को हिला दिया। वह रुके नहीं और लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सुर्खियां बटोरते रहे।
By: Arvind Mishra
Dec 06, 202512:37 PM

7
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और फिर साथ ही एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से रवाना हुए।
By: Ajay Tiwari
Dec 04, 20258:34 PM

6
पुलिस की हिरासत में मौजूद पांच रोहिंग्या शरणार्थी अचानक लापता हो गए हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने से भी साफ इंकार कर दिया है।
By: Arvind Mishra
Dec 02, 20251:49 PM

6
भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के अंदर दी गई। ओवरफ्लाइट यानी, जब कोई विदेशी विमान किसी देश की सीमा के ऊपर से गुजरता है, लेकिन वहां लैंड नहीं करता, तो उसे ओवरफ्लाइट कहते हैं।
By: Arvind Mishra
Dec 02, 202510:01 AM

श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कैंडी है, जहां 88 मौतें और 150 लोग लापता हैं।
By: Arvind Mishra
Dec 01, 20253:08 PM
