×

पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

भव्य शोभायात्रा आज,नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी

By: Star News

Jun 03, 202510:31 PM

view1

view0

पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

सिलवानी।  कायस्थ महासभा सिलवानी नगर एवं क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में नगर के दशहरा मैदान स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान के मंदिर में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार,1,जून को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन हुआ। इस दिव्य आयोजन में नगर व क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं। महोत्सव के प्रथम दिवस यज्ञाचार्य पंडित रेवाशंकर शास्त्री के निर्देशन में अग्निवास की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। भगवान श्री चित्रगुप्त माता लक्ष्मी एवं श्री गणेश के विग्रहों में मंत्रोच्चारण के साथ प्राण अधिष्ठान प्रारंभ हुआ।
द्वितीय दिवस (सोमवार) को जलाधिवास एवं अन्नाधिवास की विधियां संपन्न की गईं, जिनमें सर्व औषधियों से भगवान का अभिषेक कर विधि पूर्वक स्नान कराया गया।मंगलवार, तृतीय दिवस पर भगवान को पुष्प,फल मिष्ठान एवं शर्करा से भगवान को वास कराया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से आयोजन में भाग ले रहे हैं। भगवान की भव्य शोभायात्रा 4,जून दिन बुधवार दोपहर 2,बजे  नगर में चतुर्थ दिवस को प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो कि दशहरा मैदान में स्थित टेकरी मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर शनिचरा मोहल्ला, होली चौक, बजरंग चौराहा, गांधी चबूतरा, पुराना बस स्टैंड, शिवाजी नगर, तहसील कार्यालय होते हुए दशहरा मैदान स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुँचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी अपेक्षित है। यज्ञाचार्य पं. रेवाशंकर शास्त्री ने बताया कि वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियों में प्राण संचार की प्रक्रिया संपन्न हो रही है। पूरे महोत्सव में भक्तिमय वातावरण के बीच नगरवासी सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं।कश्यप समाज ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान की भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में भाग लें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी पुलिस भर्ती...आठ जिलों में 16 एफआईआर, धराए 24 मुन्नाभाई  

1

0

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तर्ज पर अब एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने मप्र के आठ जिलों में 16 एफआइआर दर्ज की गई है।

Loading...

Jun 05, 2025just now

मध्यप्रदेश में पर्यावरण से जुड़ा नया पाठ्यक्रम लॉन्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रबंधन पर विकसित पाठ्य सामग्री का विमोचन और चार पीएचडी छात्रों को पर्यावरण छात्रवृत्ति प्रदान की।

Loading...

Jun 05, 2025just now

मेधा पाटकर को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया, गुप्त जगह पर रखा

कार्रवाई की व्यापक आलोचना हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरणविदों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। कुछ का कहना है कि यह कार्रवाई खनन लॉबी के दबाव में की गई।

Loading...

Jun 05, 202527 minutes ago

भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम...घंटों फंसी रहीं हजारों गाड़िया

सुबह शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत हजारों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

Loading...

Jun 05, 20251 hour ago

सतना नगर निगम में 50 लाख LED लाइट खरीदी पर सवाल, जांच टीम गठित

सतना नगर निगम में 50 लाख की LED लाइट खरीदी में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 5 सदस्यीय जांच टीम गठित। जानें, पार्षदों के आरोप, महापौर का हस्तक्षेप और आगामी कार्रवाई।

Loading...

Jun 05, 20252 hours ago