सागर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले 10 दिवसीय आयोजन आज 21 मई से प्रारंभ होंगे। प्रथम दिवस दोपहर 1:00 बजे से रजाखेडी मकरोनिया स्थित ग्रन्थालय एजुकेशन सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन दर्शन पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, विधायक इंजी.प्रदीप लारिया जी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी को प्रभारी बनाया गया है।
दोपहर 2.30 बजे धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रियदर्शनी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे एवं जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 10 दिवसीय आयोजन समिति जिला संयोजक सुखदेव मिश्रा ने सभी पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।