'स्टार सुबह'... ( 30 जून 2025) हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी।
By: Star News
Jun 30, 20251:00 AM
नमस्कार,
'स्टार सुबह'... ( 30 जून 2025) हर सुबह वह खबरें आपके लिए लेकर आएगा, जो परदेश, देश और आपसे जुड़ी होंगी। खबरों का सफरनामा शुरू करने से पहले यह जरूर कहूंगा... हर सुबह एक खाली स्लेट की तरह है, जिस पर हम जो चाहे वह लिख सकते हैं, लेकिन जो हमारे आसपास घट रहा होता है, उससे केवल रू-ब-रू हो सकते हैं..
नई दिल्ली. जून का महीना खत्म होने वाला है। एक दिन बाद जुलाई की शुरुआत होने जा रही है। हर महीने की तरह इस बार भी 1 जुलाई से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ सकता है। यही नहीं, भारतीय रेलवे भी अपनी सेवाओं और नियमों में कई अहम बदलाव करने जा रही है। विस्तार से पढ़िए..
चारधाम यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक
गढ़वाल. उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि कोई हादसा न हो। विस्तार से पढ़िए..
पुरी. ओडिशा के पुरी जिले में स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई एक भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के निकट एकत्रित हुए थे। अभी तीन लोगों की मौत की आधिकारि पुष्टि हो पाई है। कहा जा रहा है कि मृतकों की सख्या बढ़ भी सकती है। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। निजी कॉलेजों की सूची आनलाइन अपडेट करने के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। ऐसे में बीयू ने सख्त कदम उठाते हुए भोपाल के 20 निजी कॉलेजों को नोटिस थमा दिया है। इससे निजी कॉलेज संचालकों में हड़कंप मच गया है।विस्तार से पढ़िए..
भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुए हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और कानून व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से की गई है। लेकिन आलम यह है कि सरकार की सख्ती के बाद भी पुलिसकर्मी थाना छोड़ने को तैयार नहीं हैं। विस्तार से पढ़िए....
चलते-चलते..
रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नही, दिल की शुद्धि होनी चाहिए सत्य कहो, स्पष्ट कहो, सम्मुख कहो, जो अपना हुआ वो समझेगा, जो पराया हुआ वो छूटेगा...✍️