×

रूसी हमले में यूक्रेन में 13 नागरिकों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब चौथे साल में पहुंच चुका है। इस दौरान 12,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि रूस ने लगातार यूक्रेनी शहरों और गांवों पर हमले किए हैं। 

By: Sandeep malviya

Jun 24, 20259:31 PM

view4

view0

रूसी हमले में यूक्रेन में 13 नागरिकों की मौत

कीव।  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब चौथे साल में पहुंच चुका है। इस दौरान 12,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि रूस ने लगातार यूक्रेनी शहरों और गांवों पर हमले किए हैं। यूक्रेन ने भी जवाब में रूस के कई इलाकों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें आवासीय इलाकों को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में रूस के ड्रोन, मिसाइल और तोपखाने से हुए हमलों में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। इन हमलों के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से और सैन्य मदद की मांग की है। वह मंगलवार को नीदरलैंड्स के हेग शहर में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं से मिलेंगे। उनका मकसद यूक्रेन की सुरक्षा के लिए भविष्य की सहायता सुनिश्चित करना है।

दिन में हुआ बड़ा हमला

मंगलवार दोपहर रूस ने यूक्रेन के ड्निप्रो शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। जिसमें सात नागरिकों की मौत हुई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं पास के समर शहर में भी हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए। ड्निप्रो के मेयर बोरिस फिलाटोव ने बताया कि इस हमले में 19 स्कूल, 10 किंडरगार्टन, एक संगीत विद्यालय, एक सामाजिक सेवा कार्यालय और आठ मेडिकल सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए।

खेरसॉन और सूमी क्षेत्र भी निशाने पर

वहीं दक्षिणी खेरसॉन इलाके में चार नागरिक मारे गए और 11 घायल हुए। जबकि उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्र में ड्रोन हमले में एक बच्चे समेत तीन नागरिक मारे गए। जबकि घायलों में दो 17 साल की लड़कियां और एक 12 साल का लड़का भी शामिल हैं।

रूस का दावा- 20 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने रातभर में 20 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 14 ड्रोन कुरस्क इलाके में और दो ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में थे। एक ड्रोन मॉस्को के एक टावर ब्लॉक से टकराया, जिससे 17वीं मंजिल पर आग लग गई। इस दौरान एक 34 वर्षीय व्यक्ति को हाथ और पैर में छर्रे लगे। दो अन्य ड्रोन मॉस्को पहुंचने से पहले ही गिरा दिए गए। इन खतरों के चलते मॉस्को के दो बड़े एयरपोर्ट- वनुकोवो और शेरेमेतेवो- पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया।

अमेरिका की भूमिका पर सवाल

राष्ट्रपति जेलेंस्की की चिंता इस बात को लेकर भी है कि बाइडन प्रशासन की तरफ से दी गई सैन्य सहायता जल्द ही खत्म हो सकती है, और यह स्पष्ट नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका मदद देगा या नहीं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भ्रष्टाचार पर चीन के पूर्व कृषि मंत्री को फांसी की सजा... सभी निजी संपत्ति भी जब्त

6

0

चीन में सरकार के मंत्रियों के अचानक गायब होने की तमाम खबरें सबने सुनी होंगी। अब चीन के पूर्व कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री तांग रेनजियन को रिश्वत के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि, ये फैसला दो साल बाद लागू होगा।

Loading...

Sep 29, 2025just now

अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्रिक्स देश चिंतित

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग हुई बैठक में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ वैश्विक व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ हैं। ऐसी चीजें ठीक नहीं हैं। इससे वैश्विक दक्षिण के हाशिए पर जाने का भी खतरा है। बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 

Loading...

Sep 27, 202510:47 PM

'एकजुट होकर करें इस्राइल की साजिशों का सामना'

4

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने लेबनान में क्षेत्रीय देशों से अपील की कि वे मतभेद भुलाकर इस्राइल की साजिशों के खिलाफ सहयोग करें। हिजबुल्ला के समर्थन और सऊदी अरब के साथ संबंध सुधार पर बल देते हुए, लारीजानी ने चेताया कि अगर इस्राइल हमले करता है, तो ईरान कड़ा जवाब देगा।

Loading...

Sep 27, 202510:45 PM

कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो का अमेरिकी वीजा रद्द

5

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने न्यूयॉर्क में एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।  अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम पेट्रो के लापरवाह और भड़काऊ कार्यों के कारण उनका वीजा रद्द कर रहे हैं। 

Loading...

Sep 27, 202510:43 PM

गाजा की नाकाबंदी तोड़ने निकले कार्यकर्ताओं के काफिले पर ड्रोन हमला

गाजा की नाकाबंदी को चुनौती देने वाला समुद्री प्रयास एक बार फिर खतरे में है। हमले से यह साफ है कि गाजा तक सहायता पहुंचाने का रास्ता आसान नहीं है। इस्राइल ने सोमवार को कहा था, 'वो किसी भी जहाज को सक्रिय युद्ध क्षेत्र में प्रवेश करने या कानूनी नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की अनुमति नहीं देगा।'

Loading...

Sep 24, 20256:23 PM