नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता, इनमें पांच विदेशी नागरिक शामिल
नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि हेलीकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।

काठमांडू। नेपाल में छह लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि हेलीकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।
कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर का सुबह 1012 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से संपर्क टूट गया। लापता हेलिकॉप्टर पर 5 विदेशी नागरिक सवार थे। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, "हेलीकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।"