मरीज को छोड़कर आ रही एंबुलेंस ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा
राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में मरीज को छोड़कर लौट रही 108 एंबुलेंस ने रास्ते में एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लिया
भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में मरीज को छोड़कर लौट रही 108 एंबुलेंस ने रास्ते में एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।
बाइक के हो गए दो टुकड़े
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय अनोखीलाल मीना और 21 वर्षीय अशोक अहिरवार ग्राम रमपुरा बालाचौन के रहने वाले थे। वह निर्माण कार्यों के लिए ठेके पर मजदूर उपलब्ध कराने का काम करते थे। इसी सिलसिले में सोमवार को दोनों बाइक से शमशाबाद गए थे। शाम को दोनों वहां से अपने घर लौट रहे थे।
Read More: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को वोटों की गिनती, सबकी टिकी हैं निगाहें
शाम करीब सात बजे वे लोग ग्राम सोहाया के जोड़ पर बनी पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही 108–एंबुलेंस क्रमांक सीजी–04 सीटी 1861 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक काफी दूर तक घिसटती गई। बाइक के दो टुकड़े हो गए।
राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया बैरसिया के सरकारी अस्पताल
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनोखीलाल और अशोक अहिरवार को राहगीरों ने बैरसिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डाक्टर ने चेक करने के बाद अनोखीलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए अशोक को एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Read More: संसद का शीतकालीन सत्र कल से, सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
उपचार के दौरान सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे अशोक ने भी दम तोड़ दिया। बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि अनोखीलाल के परिवार के ललित मीना की शिकायत पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर एंबुलेंस का जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।