मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज शाक्य को उतारा चुनाव मैदान में
मैनपुरी। भाजपा ने इस साल होने वाले विभिन्न उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज शाक्य (Raghuraj Shakya) को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से होगा।

माना जा रहा था कि भाजपा यहां से यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर 2022 को होने वाले उपचुनाव होना है। नतीजा 8 दिसंबर को घोषित होगा।
Read More: मैनपुरी से डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार, संभालेंगी मुलायम सिंह की विरासत
इसी तरह रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आकाश सक्सेना को टिकट दिया गया है। वहीं राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट से पार्टी ने अशोक कुमार को टिकट दिया है। बता दें, उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट, बिहार की कुढ़नी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर, उत्तर प्रदेश की रामपुर और ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होना है।
शिवपाल सिंह का करीबी माने जाते हैं शाक्य
रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं। शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।