इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, रामनवमी पर 36 लोगों की गई थी जान
मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी के दिन बावड़ी धंसने से 36 लोगों की जान चल गई थी। हादसे से सबक लेते हुए इंदौर नगर निगम और पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बवाड़ी के बहाने मंदिर पर भी बुलडोजर चला दिया गया। इससे रहवासी दुखी नजर आए। कुछ महिलाओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी के दिन बावड़ी धंसने से 36 लोगों की जान चल गई थी। हादसे से सबक लेते हुए इंदौर नगर निगम और पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बवाड़ी के बहाने मंदिर पर भी बुलडोजर चला दिया गया। इससे रहवासी दुखी नजर आए। कुछ महिलाओं ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे नोटिस चिपकाया गया था। जेसीबी डंपर रात को ही आ गए थे और सुबह 6 बजे कारवाई शुरू हुई। हर घर के आगे पुलिस मौजूद रही। पहले निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें तोड़ी गई और फिर आम बावडी वाले मंदिर से मूर्तियों को हटाया गया।
प्रशासन ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां बावड़ी या कुएं हैं और जहां लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। सुबह जब लोग रामनवमी हादसे वाले स्थान पर मंदिर पहुंचे, तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बहस करने वालों पर लट्ठ भी चलाए। मीडिया को भी बाहर रखा गया है। आसपास के लोगों को घरों के बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। मंदिर की मूर्तियों को प्रशासन की टीम कार में रखकर ले जा रही है।