इंदौर के दशहरा मैदान में रविवार सुबह एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब हजारों लोग वन इंदौर, रन इंदौर मैराथन में शामिल होने पहुंचे। मैराथन का सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल शुभारंभ किया।

मैराथन का सीएम डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली शुभारंभ किया।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के दशहरा मैदान में रविवार सुबह एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब हजारों लोग वन इंदौर, रन इंदौर मैराथन में शामिल होने पहुंचे। मैराथन का सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल शुभारंभ किया। यह मैराथन यूनाइटेड इंदौर फोरम की पहल पर आयोजित की गई थी। मैराथन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा, पद्मश्री सतेंद्र लोहिया सहित कई जनप्रतिनिधि ने भी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए दौड़ लगाई। मैराथन की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुई। इस दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ भी दिलाई गई।
सीएम ने कहा- इंदौर हर क्षेत्र में अद्भुत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता की तरह अब फिटनेस में भी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा- महापौर के नेतृत्व में आज इंदौर के नागरिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का गौरव बढ़ रहा है और यह सामूहिक चेतना का अद्भुत उदाहरण है। फिटनेस का मूल आधार दौड़ है और इंदौर एक बार फिर देश के सामने नजीर पेश कर रहा है।
तीन श्रेणियों में थी मैराथन
मैराथन का आयोजन तीन अलग-अलग श्रेणी (3,5,7 किमी) में हुआ। जिसमें करीब 20 हजार से अधिक लोग शामिल होने पहुंचे। इसमें बच्चे, युवा, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, खेल प्रेमियों, डॉक्टर, वकील, सीए, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सहित सभी ऐज ग्रुप के लोग शामिल हुए। मैराथन में शामिल 20,000 लोगों का जगह जगह ढोल से स्वागत किया गया। आयोजन में सेना के जवान भी शामिल हुए।
स्वच्छता-स्वास्थ्य की शपथ
मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को रनिंग किट, वहीं फिनिशिंग पर मेडल भी दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, फिजियोथैरेपिस्ट, आपातकालीन सहायता की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ भी दिलाई।

इंदौर हर क्षेत्र में नंबर वन
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौरवासियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा-इंदौर न सिर्फ स्वच्छता, बल्कि हर क्षेत्र में देश-दुनिया में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने दौड़ में शामिल नागरिकों के जज्बे को सलाम किया। देश और शहर सरकार से नहीं जनता के सहयोग से चलता है हम आपके प्रतिनिधि हैं, यह स्वच्छ शहर इंदौर की जनता के सहयोग से ही नंबर वन शहर है।
इंदौर स्वच्छता में सिरमौर
मैराथन में शामिल जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा-इंदौर स्वच्छता में सिरमौर शहर अपने अलग-अलग नवाचारों से हमेशा आकर्षित करता है। मैराथन दौड़ रन विथ मेयर में आज प्रतिभागियों के जोश को देखकर लगता है कि इंदौर अद्भुत है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।