सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। इस शो का हिस्सा बनने के लिए कई सेलेब्स हर साल उत्सुक रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

मुंबई. स्टार समाचार वेब. एंटरटेंमेंट डेस्क
सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाला है। इस शो का हिस्सा बनने के लिए कई सेलेब्स हर साल उत्सुक रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। खबर आई है कि 'सेक्रेड गेम्स' फेम एलनाज नौरोजी को 'बिग बॉस 19' के लिए 6 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

ये हैं वो सेलेब्स जिन्होंने 'बिग बॉस' को कहा 'ना'
एलनाज अकेली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं। उनसे पहले भी कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस इस शो का हिस्सा बनने से मना कर चुके हैं

एक्ट्रेस जरीन खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने निजी और व्यावहारिक कारणों से शो का ऑफर ठुकरा दिया था। उनका कहना है कि अगर कोई उनसे बदतमीजी करेगा, तो वह चुप नहीं बैठेंगी और उनका हाथ उठ जाएगा, जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ेगा।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, जो 'द ट्रेटर्स' शो के कारण सुर्खियों में थीं, उन्होंने भी 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकरा दिया। अंशुला ने कहा कि वह फिलहाल इस शो के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।

सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ किया था कि वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए मशहूर मल्लिका शेरावत को भी 'बिग बॉस' का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया था कि वह कभी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

अनिका शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 'बिग बॉस' का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहती हैं।
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले ही दिन भारत में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है
‘बिग बॉस 20’ की लेटेस्ट अपडेट्स जानें! इस सीजन नए आर्ट डायरेक्टर्स, डिजिटल-फर्स्ट रणनीति, सौरव गांगुली समेत सभी रीजनल होस्ट, संभावित कंटेस्टेंट्स और 6 सितंबर 2026 की प्रीमियर डेट की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। सनी देओल की दमदार वापसी, विभाजन की भावनात्मक कहानी, शानदार डायलॉग और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को खास बना दिया है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनीलिव पर आने वाली नई रिलीज़ की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।
Bigg Boss 20 Announcement: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' का ऐलान हो गया है। इस बार सलमान खान के साथ सौरव गांगुली भी होस्टिंग करते नजर आएंगे।
दिल्ली में आयोजित इवेंट में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर पहली बार दिखाया गया। सख्त सुरक्षा के बावजूद ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया। जानिए इवेंट की पूरी अपडेट।
अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और आमिर खान ने आरोपों पर क्या सफाई दी।
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल-4 इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। मजेदार कहानी के दम पर सबका दिल जीतने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज आदर्श बाल विद्यालय का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह