IPL 2023 Final: चेन्नई फिर बना किंग, एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार जीता खिताब, अगला सीजन भी खेल सकते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। बारिश से बाधित फाइनल में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह फैंस ने प्यार दिखाया है, ऐसे में वह अगला सीजन खेलकर उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं।

IPL 2023 Final: चेन्नई फिर बना किंग, एमएस धोनी की कप्तानी में 5वीं बार जीता खिताब, अगला सीजन भी खेल सकते हैं धोनी

अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। बारिश से बाधित फाइनल में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह फैंस ने प्यार दिखाया है, ऐसे में वह अगला सीजन खेलकर उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं।


 सीएसके को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्का और आखिरी बॉल पर चौका जमाकर टीम को आईपीएल चैंपियन बना दिया। इसी के साथ एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। धोनी और शर्मा ने 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

इस मैच में गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस टागरेट को 15 ओवर में घटाकर 171 रन कर दिया गया। जवाब में सीएसके ने 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई के लिए डेवोन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।


Read More: अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही बस के गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। शुभमन को सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एमएस धोनी ने स्टंप आउट किया। वह 20 गेंदों में 39 रन बनाकर सफल रहे। इसके बाद रिद्धिमान और साई सुदर्शन ने टीम को संभाला। साहा को दीपक चाहर ने धोनी के हाथों कैच कराया। रिद्धिमान साहा 39 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

 

इसके बाद सुदर्शन और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी हुआ। सुदर्शन ने 47 गेंद में 96 रन बनाए। आईपीएल 2023 में उनका यह तीसरा अर्धशतक है। उन्हें मथीशा पथिराना ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रितुराज ने पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान का कैच लपका। वह खाता भी खोल नहीं सके। हार्दिक ने 12 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 21* रन बनाए। चेन्नई की ओर से पथिराना ने 2 विकेट लिए। वहीं, चाहर और जडेजा को एक-एक सफलता मिली। तुषाद देशपांडे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटाए।

 गुजरात के खिलाफ मैच धोनी का आईपीएल में 250वां मैच था। इस लीग में 250 मैचों में वह 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बना चुके हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2023 में धोनी ने 16 मैचों में 26 की औसत और 182.45 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। धोनी की कप्तानी में सीएसके पांच खिताब जीत चुकी है। सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों के मामले में धोनी ने रोहित की बराबरी की। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच ट्रॉफी जीत चुकी है। यह धोनी की कप्तानी में सीएसके का 10वां फाइनल था। 

 

Read More: पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, साढ़े 5 घंटे में तय करेगी असम से बंगाल का सफर 


चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्ण, मथीशा पथिराना

गुजरात टाइटंस

ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
 

क्लोजिंग सेरेमनी शुरू

आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लिया ने रविवार को परफॉर्म किया था। रैपर-गायक किंग आज परफॉर्म कर रहे है। जैसे ही एमएस धोनी ने मैदान में प्रवेश किया फैंस खुशी से झूम उठे।

 
 

Read More: सूरत में बोले बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- 'हिंदुस्तान ही नहीं, पाकिस्तान को भी बनाएंगे हिंदू राष्ट्र' 

 

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत दोनों टीमों के बीच मैच से हुई थी। इसके बाद क्वालिफायर 1 मैच भी चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। अब फाइनल में फिर दोनों टीमों का आमना-सामना होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 4 मैच हुए हैं। इनमें से गुजरात ने 3 में जीत दर्ज की है। सीएसके 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। उन्होंने 4 बार खिताब जीता है।