स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान 

पूरे देश में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया गया। मप्र में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इंदौर में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ना चाहिए। मैं पढ़ता हूं, इससे मुझे रोजाना नए काम करने की प्रेरणा मिलती है।

 स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान 

इंदौर। पूरे देश में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया गया। मप्र में भी कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इंदौर में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ना चाहिए। मैं पढ़ता हूं, इससे मुझे रोजाना नए काम करने की प्रेरणा मिलती है।


 मुख्यमंत्री चौहान यहां राष्ट्रीय युवा दिवस पर आरएपीटीसी मैदान महेश गार्ड लाइन में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में बच्चों से बात कर रहे थे। इंदौर में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और संंगठनों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। बता दें कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

Read More: विज्ञापन मामले में AAP को झटका, 164 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस, नहीं भरे तो संपत्तियां होंगी कुर्क

मनुष्य अनंत शक्तियों का भंडार है
उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़-मांस का पुतला नहीं है। वह अमृत का पुत्र है, ईश्वर का अंश है, अमर-आनंद का भागी है और अनंत शक्तियों का भंडार है। दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं जो वो न कर सके। हममें बड़े से बड़ा काम करने की क्षमता है।

Read More: पहाड़ों पर बर्फबारी से देश के कई हिस्सों में बर्फीली हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई सिहरन 


स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम करो
उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन नहीं जीयेंगे हम बड़ा काम करना पड़ेगा। इसके लिए शरीर को स्वस्थ रखना होगा। योग करना चाहिए। दुनिया भी अब कर रही है। योग में सूर्य नमस्कार सबसे कारगर है। इसमें लगभग सारे आसन आ जाते हैं। मेरे बच्चों, शरीर में शक्ति होगी, तभी तुम कोई बड़ा काम कर सकोगे। स्वस्थ शरीर के लिए योग और व्यायाम करो। इसके माध्यम से ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।