मध्यप्रदेश कांग्रेस की किरकिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं की उत्सुकता और जल्दबाजी ने एक बार फिर पार्टी को मजाक बना दिया। दरअसल, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। चुनाव के लिए अब तक 9.5 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि सत्यापन में एक लाख निरस्त हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की किरकिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं की उत्सुकता और जल्दबाजी ने एक बार फिर पार्टी को मजाक बना दिया। दरअसल, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। चुनाव के लिए अब तक 9.5 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि सत्यापन में एक लाख निरस्त हो सकते हैं। इसका कारण यह है कि कई सदस्य अपने नाम के साथ वोटर आईडी की जगह पैन कार्ड या दूसरे दस्तावेज अपलोड कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले के अनुसार, सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया में निर्धारित मापदंड के अनुसार जिन्होंने दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं या अन्य शर्तों का पालन नहीं किया है, उनका मत निश्चित तौर पर रद्द हो जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले दूसरे राज्यों में हुए चुनावों में भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां मिलने से वोट निरस्त किए गए हैं। तमिलनाडु में पांच लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट दिया था। इनमें लगभग आधे मत निरस्त हो गए थे। राजस्थान के चुनाव में भी ऐसी स्थिति बनी थी।
लाइव फोटो की जगह दूसरा फोटो अपलोड कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अपने प्रत्याशी के समर्थन में अधिक मतदान के लिए गलत तरीके से सदस्यों या मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। सदस्यता लेने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है। इसके लिए 35 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा तय है। सदस्यता और मतदान की प्रक्रिया यूथ कांग्रेस इलेक्शन एप से की जा रही है। नए सदस्य ही मतदान कर सकते हैं।
नए सदस्य की जांच 19 जुलाई के बाद से शुरू होगी। सत्यापन में डेढ़ से दो माह लगेंगे। इसके बाद वैध मतों की गिनती कर परिणाम जारी किए जाएंगे। एआई से सदस्यता का सत्यापन किया जा रहा है, जिससे फर्जी सदस्य नहीं बन पाएं। इसमें देखा जा रहा है एक ही मोबाइल नंबर एक से अधिक जगह तो उपयोग नहीं हुआ। एप के माध्यम से लाइव फोटो अपलोड करने की जगह दूसरा फोटो तो नहीं लगाया गया है। वोटर आईडी कार्ड की जगह दूसरा दस्तावेज तो नहीं लगा है। यदि वोटर आईडी की जगह आधार कार्ड लगा है तो अन्य सहयोगी दस्तावेज लगाए या नहीं। इसी सत्यापन में एक लाख से भी अधिक मत अवैध होने की आशंका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।