नोटिस का नहीं दिया जवाब तो राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में यौन उत्पीड़न पर दिया था बयान

दिल्ली पुलिस रविवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंच गई। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। इस खबर के सामने आने के बाद ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था, लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है

नोटिस का नहीं दिया जवाब तो राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, श्रीनगर में यौन उत्पीड़न पर दिया था बयान

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस रविवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंच गई। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। इस खबर के सामने आने के बाद ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था, लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है। दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को उनके भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए एक बयान पर नोटिस भेजा गया था।

Read More: राजकोट जा रही तेज रफ्तार बस उज्‍जैन के पास पलटी, 30 यात्री घायल, 5 गंभीर

कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी 
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की है, उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके। 


Read More: इक्वाडोर में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें धराशायी, अब तक 14 लोगों की मौत

 

हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं : एसपी हुड्डा  
स्पेशल सीपी ( एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि  कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। 

Read More: देश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, आंधी और ओलों ने तबाह की फसलें, किसान की बढ़ी मुसीबत 


पीड़िताओं की जानकारी करें शेयर

एक सवाल के जवाब में स्पेशल सीपी ने कहा कि जब राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली से गुजरी थी इस दौरान मैं खुद भी वहां उपस्थित था। हमारे काफी पुलिस अधिकारी राहुल गांधी की रैली में मौजूद थे। ऐसे में हम चाहते हैं कि कोई भी ऐसी विक्टिम है तो उसके बारे में हमें जानकारी मिले। वे अगर दिल्ली के हैं तो हम फौरन कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा भरने के लिए भारत जोड़ो यात्रा किया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने देश के चारों दिशाओं में पैदल यात्रा किया था।