×

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक गूंज अभी भी जनमानस में ताजा है। राम मंदिर ट्रस्ट अब एक और भव्य अध्याय जोड़ने जा रहा है। नवंबर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

By: Arvind Mishra

Jul 07, 2025just now

view1

view0

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण

  • अयोध्या: पीएम मोदी सहित हजारों विशेष मेहमान होंगे शामिल 

  • नवंबर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज 

अयोध्या। स्टार समाचार वेब

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक गूंज अभी भी जनमानस में ताजा है। राम मंदिर ट्रस्ट अब एक और भव्य अध्याय जोड़ने जा रहा है। नवंबर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन एक बार फिर अयोध्या को भक्तिभाव, वैदिक अनुष्ठानों और विश्व भर से जुटने वाले श्रद्धालुओं से सराबोर कर देगा। ध्वजारोहण समारोह को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तर्ज पर ही भव्यता प्रदान की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें देश-विदेश के संत, धमार्चार्य, प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि और रामभक्त शामिल रहेंगे। अनुमान है कि हजारों की संख्या में अतिथि इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। अयोध्या में मेहमानों की आगवानी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

आवास की हो रही व्यवस्था

ट्रस्ट और प्रशासनिक तंत्र ने कमरे बुक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रमुख होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउसों में आवास की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है। नवंबर में समारोह के लिए शुभ मुहूर्त भी ज्योतिषियों से निकलवाया जा रहा है। 16 नवंबर व 25 नवंबर दो शुभ तिथियों में से किसी एक तिथि के चयन पर विमर्श हो रहा है।

161 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण

राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर रामध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा परिसर के अन्य सभी मंदिरों के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। रामध्वज का आरोहण केवल एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मयार्दा पुरुषोत्तम राम की विजय और धर्म की प्रतिष्ठा का उद्घोष होगा। यह आयोजन मंदिर निर्माण की पूर्णता की ओर बढ़ते कदम का संकेत भी माना जा रहा है। ध्वज पताका को वैदिक मंत्रोच्चार, संगीत, और विशेष पूजा विधियों के साथ मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा। कार्यक्रम में विविध प्रकार के अनुष्ठान भी होंगे। रामकथा का भी आयोजन संभव है। इस अवसर पर देश के कई प्रसिद्ध संगीतज्ञ व कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, जिससे समारोह की भव्यता बढ़ेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

होशियारपुर में पलटी बस, आठ यात्रियों की मौत

1

0

होशियारपुर में पलटी बस, आठ यात्रियों की मौत

पंजाब के होशियारपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा सगरा अड्डा के नजदीक हुआ। दरअसल, होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।

Loading...

Jul 07, 2025just now

तहव्वुर राणा ने कबूला...कहा-मैं पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था

1

0

तहव्वुर राणा ने कबूला...कहा-मैं पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था

मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसे पाकिस्तानी सेना का भी नाम लिया है। दरअसल, मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की पूछताछ कर रही है।

Loading...

Jul 07, 2025just now

बिहार की मतदाता सूची पुनरीक्षण पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

1

0

बिहार की मतदाता सूची पुनरीक्षण पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

Loading...

Jul 07, 2025just now

उम्मीदों को झटका...गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

1

0

उम्मीदों को झटका...गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स करीब 100 अंक नीचे 83,350 के स्तर पर है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है, ये 25,450 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट है।

Loading...

Jul 07, 2025just now

मोदी सरकार दलाई लामा को देगी भारत रत्न!

1

0

मोदी सरकार दलाई लामा को देगी भारत रत्न!

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 90वां जन्मदिन मनाते हुए दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी पर बड़ा एलान कर दिया, जिसके बाद चीन की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आना स्वाभाविक था।