×

राहत के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह कर्मियों की मौत

तूफान 'कलमागी' से प्रभावित प्रांत में राहत के लिए जा रहा फिलीपींस की वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। 

By: Sandeep malviya

Nov 04, 20258:41 PM

view4

view0

राहत के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह कर्मियों की मौत

मनीला।  फिलिपींस की वायु सेना का हेलिकॉप्टर सोमवार को देश के दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर उस समय तूफान 'कलमागी' की तबाही के मद्देनजर मदद पहुंचाने के लिए उड़ान भर रहा था। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, तूफान से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई गांवों में बाढ़ के कारण लोग छतों पर फंसे हैं।

सुपर ह्यूई हेलिकॉप्टर दक्षिणी अगुसान डेल सुर प्रांत के लोरेटो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पूर्वी मिनडानाओ सैन्य कमान ने अपने एक शुरूआती बयान में कहा था कि हेलिकॉप्टर में सवार वायु सेना कर्मियों को ढूंढने के प्रयास जारी हैं, जो तूफान प्रभावित प्रांतों में मानवीय मदद देने के लिए तैनात किए गए थे। एबीएस-सीबीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर हादसे में सवार छह कर्मियों की मौत हो गई है। 

तूफान के कारण 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

सैन्य अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण और हेलिकॉप्टर में सवार कर्मियों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। तूफान 'कलमागी' को आखिरी बार गुइमारास प्रांत के जोर्डन शहर के तटीय जल में देखा गया, जहां इसके कारण हवा की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे (81 मील प्रति घंटे) थीं और यह रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे (112 मील प्रति घंटे) तक पहुंच रही थी। तूफान के पश्चिमी प्रांत पलावान से गुजरने के बाद मंगलवार देर रात दक्षिणी चीन सागर में पहुंचने की संभावना है।  दक्षिणी लेइटे प्रांत में बाढ़ के पानी में एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। पूरे प्रांत में बिजली गुल भी हो गई थी। बोहोल प्रांत में एक व्यक्ति पेड़ गिरने से मारा गया। मध्य सेबू प्रांत में तीन अन्य लोग मारे गए, जहां कई शहरों और गांवों में बाढ़ की सूचना मिली। फिलिपींस रेड क्रॉस की सचिव जनरल ग्वेंडोलिन पैंग ने कहा कि सेबू के तटीय शहर लिलोआन में कई निवासी बाढ़ के पानी में अपनी छतों पर फंसे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों में कारें बाढ़ में डूबी हुई हैं या बह रही हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

भारत में ईरानी दूतावास ने चिकित्सा सहायता के लिए भारत का आभार जताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। जानें इस कूटनीतिक हलचल और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसके मायने

Loading...

Mar 18, 20265:32 PM

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक... 400 लोगों की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है।

Loading...

Mar 17, 20269:48 AM

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

अमेरिका का ईरान के चाबहार पर बड़ा हमला; चाबहार बंदरगाह पर बमबारी से भारत के निवेश पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के 17वें दिन अमेरिकी विमानों ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना। जानें भारत के लिए चाबहार पोर्ट का महत्व और हमले के प्रभाव

Loading...

Mar 16, 20265:00 PM

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल: भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी... सात की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बीती रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Loading...

Mar 16, 202610:39 AM