×

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।'

By: Sandeep malviya

Nov 16, 20256:17 PM

view1

view0

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

वॉशिंगटन। अमेरिका की ट्रंप सरकार का अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान जारी है। अब उत्तरी कैरोलिना के सबसे बड़े शहर शार्लोट में ट्रंप प्रशासन ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी के जवानों को तैनात किया है। संघीय सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और कहा कि अप्रवासियों के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को अप्रवासन विभाग और होमलैंड के एजेंटों को कई जगहों पर गिरफ्तारियां करते देखा गया। 

संघीय सरकार के फैसले का हो रहा विरोध

अमेरिका की सहायक गृह सुरक्षा सचिव ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने एक बयान में कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए कि अमेरिकी सुरक्षित रहें और जन सुरक्षा के खतरे दूर हों, शार्लोट में डीएचएस कानून प्रवर्तन बढ़ा रहे हैं।' हालांकि शार्लोट की मेयर वी लाइल्स सहित स्थानीय अधिकारियों ने इन कार्रवाइयों की आलोचना की और कहा कि ये अनावश्यक भय और अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं। पहले शार्लोट में होमलैंड सिक्योरिटी के जवानों की तैनाती की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन इस हफ्ते की शुरूआत में मेक्लेनबर्ग काउंटी के शेरिफ गैरी मैकफैडेन ने बताया कि संघीय अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सीमा शुल्क एजेंट जल्द ही पहुंचेंगे।

लोगों को सड़कों से किया जा रहा गिरफ्तार

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।' 'वे जानना चाहते थे कि मैं कहां पैदा हुआ था, उन्हें विश्वास नहीं था कि मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।' आखिरकार, अपनी नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज दिखाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शार्लोट नस्लीय रूप से विविध शहर है, जहां 9,00,000 से ज्यादा लोग रहते हैं, जिनमें 1,50,000 से ज्यादा विदेशी मूल के हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

1

0

शार्लोट में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ होमलैंड सिक्योरिटी तैनात

46 वर्षीय शार्लोट निवासी एसिटुनो ने कहा कि उन्हें भी सीमा गश्ती एजेंटों ने दो बार रोका था। दूसरी बार, उन्होंने कार की खिड़की तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और जमीन पर पटक दिया। उन्होंने बताया कि 'मैंने उनसे कहा, मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं।'

Loading...

Nov 16, 20256:17 PM

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

1

0

मैक्सिको में तेज हुआ जेन जेड आंदोलन, पुलिस से हुई झड़प-पथराव

विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजाबेथ गार्सिया ने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए और अधिक धन और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं क्योंकि डॉक्टर असुरक्षा के शिकार है जहां उन्हें हत्या का डर सताता रहता है। 

Loading...

Nov 16, 20256:15 PM

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

1

0

यूक्रेन-रूस कर रहा कैदियों के अदला-बदली की तैयारियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार रूस के साथ कैदियों के आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है। तुर्की और यूएई की मध्यस्थता में हुई बातचीत में 2022 के इस्तांबुल समझौते को लागू करने पर सहमति हुई है। उम्मीद है कि लौटे सैनिक नए साल और क्रिसमस अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।   

Loading...

Nov 16, 20256:13 PM

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

2

0

चीन ने बमवर्षक विमानों के साथ की गश्त

चीनी सेना ने पहली बार अपने बमवर्षक लड़ाकू विमानों के साथ दक्षिण चीन सागर के ऊपर गश्त की। इन विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में अपनी निगरानी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। फिलीपींस ने अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त नौसैनिक गश्त की थी, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। 

Loading...

Nov 16, 20256:12 PM

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

2

0

ट्रंप बोले- कंबोडिया-थाईलैंड के बीच युद्ध रोका

कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने आज ही एक युद्ध रोक दिया। दोनों देशों से बात की। पहले हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब सब ठीक होने की उम्मीद है।'

Loading...

Nov 15, 20256:41 PM