×

आईसीसी वनडे रैंकिंग : वर्ल्ड कप से पहले शीर्ष पर पहुंचीं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में 63 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 6 चौके भी देखने को मिले।

By: Prafull tiwari

Sep 16, 20259:43 PM

view21

view0

आईसीसी वनडे रैंकिंग : वर्ल्ड कप से पहले शीर्ष पर पहुंचीं स्मृति मंधाना

नई दिल्ली । वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। सलामी बल्लेबाज ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अर्धशतकीय पारी खेलकर रैंकिंग में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट को पछाड़ दिया। 

स्मृति मंधाना ने 14 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में 63 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 6 चौके भी देखने को मिले। इस पारी के चलते मंधाना को सात रेटिंग अंक मिले। अब वह इंग्लैंड की कप्तान से चार अंक आगे निकल गई हैं।

इसी मुकाबले में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 96 गेंदों में 64 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके शामिल थे। वह चार पायदान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 54 रन की पारी खेलने वाली हरलीन देओल पांच पायदान ऊपर चढ़ते हुए 43वें पायदान पर आ गई हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। बेथ मूनी 74 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। मूनी ने तीन पायदान की छलांग लगाई है।

इनके अलावा, एनाबेल सदरलैंड चार पायदान, जबकि फोएबे लिचफील्ड 13 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत के खिलाफ इस मुकाबले में एनाबेल ने नाबाद 54 रन बनाए, जबकि फोएबे लिचफील्ड 80 गेंदों में 88 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। सीरीज के अगले मुकाबले 17 और 20 सितंबर को खेले जाने हैं। इसके बाद 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

टेनिस स्टार लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल: राजनीति में शुरू की अपनी नई पारी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी का हाथ थामा। जानें उनके इस राजनीतिक सफर के बारे में।

Loading...

Mar 31, 20261:10 PM

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक पलटवार, रोहित के रिकॉर्ड्स और वानखेड़े में टूटा 14 साल का सूखा

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की सबसे तेज फिफ्टी और MI के 14 साल बाद पहले मैच की जीत के पूरे रिकॉर्ड्स यहाँ पढ़ें

Loading...

Mar 30, 202611:39 AM

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: क्या MI तोड़ेगी 13 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड? MI vs KKR हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच महामुकाबला। जानें क्यों 13 सालों से MI अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है और क्या हैं वानखेड़े स्टेडियम के हेड-टू-हेड आंकड़े।

Loading...

Mar 29, 20263:32 PM

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 2026 Opening Match: बेंगलुरु vs हैदराबाद मुकाबला आज, जानें प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IPL 19वें सीजन का पहला मैच आज RCB और SRH के बीच चिन्नास्वामी में। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु का सामना करेगी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद।

Loading...

Mar 28, 20264:33 PM

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

IPL 2026: बांग्लादेश ने आईपीएल ब्रॉडकास्ट पर से बैन हटाया, भारत के साथ सीरीज है बड़ी वजह

बांग्लादेश में अब आईपीएल का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। भारत के साथ आगामी क्रिकेट सीरीज और मधुर संबंधों को देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल टेलीकास्ट पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

Loading...

Mar 28, 20262:49 PM