कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- 'हमारी पार्टी सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही'

कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का रविवार को तीसरा और आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने आखिरी दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला, भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है।

कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- 'हमारी पार्टी सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही'

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का रविवार को तीसरा और आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने आखिरी दिन अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला, भारत जोड़ो यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है।


 राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक यात्रा की। यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। यात्रा से लाखों लोग जुड़े। यात्रा के दौरान लोगों का बहुत प्‍यार मिला। यात्रा के दौरान भारत का दर्शन करने निकला। यात्रा के दौरान किसानों का दर्द समझा। वहीं, अधिवेशन का समापन रविवार को दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के साथ होगा।

Read More: कश्मीर घाटी के पुलवामा में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने बैंक सुरक्षा गार्ड संजय पंडित की गोली मारकर हत्या की 

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया
भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 KM चल लूंगा, लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

Read More: टायर फटने से पलटा सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर, एक की मौत, एक गंभीर   

बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "हम हैं सत्याग्रही और भाजपा सत्ताग्रही है। वे लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मैंने अदाणी से कहा कि वो 106 नंबर से 2 पर कैसे पहुंचे।"

अदाणी की कंपनी को किया टारगेट
राहुल गांधी ने कहा, "मैंने संसद में एक उद्योगपति के खिलाफ मोर्चा खोला। मैंने एक फोटो दिखाई, जिसमें मोदीजी अदाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने पूछा रिश्ता क्या है, तो भाजपा सरकार के सभी मंत्री अदाणी की रक्षा करने लग गए। अदाणी पर हमला करने वाला देश द्रोही और अदाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं, सवाल ये है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसकी हैं, इसमें किसका पैसा है, जांच क्यों नहीं हो रही है, जेपीसी क्यों नहीं बन रही है।"

 

Read More: सांसद केपी यादव का मंत्री सिंधिया पर तंज, बोले- हमें कोई कम न आंके, हम किसी से कम नहीं... 

'कांग्रेस है तपस्वी लोगों की पार्टी'
राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस तपस्वी लोगों की पार्टी है। चार महीने की तपस्या से बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इस तपस्या को बंद नहीं होने देना है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस तपस्या में शामिल होंगे और अपना खुन-पसीना देश को देंगे। जैसे ही हम तपस्या में खड़े होंगे, पूरा देश हमारे साथ तपस्या में खड़ा हो जाएगा क्योंकि ये देश तपस्यी का है।"

Read More: कांग्रेस 2024 में विपक्षी एकता के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार, महाधिवेशन में किया एलान

संबोधन में राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी और अडाणी एक हैं। उन्‍होंने पूछा प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्‍या रिश्‍ता है। देश का धन एक व्‍यक्ति के यहां जा रहा है। अडाणी पर हमला करने वाला देशद्रोही और अडाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, देश की जनता को कांग्रेस की जरूरत है। उन्‍होंने कहा, छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी के छापे पड़वाए गए। लेकिन छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया।