×

फुटबॉल के मैदान पर भारत नहीं दिखा पा रहा दम, भड़के पूर्व कप्तान ने संघ पर लगाया गंभीर आरोप

भूटिया ने कहा, यह देखना बहुत दुखद है कि हम अब एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके लिए हम नियमित रूप से क्वालीफाई करते रहे हैं। उन्होंने कहा, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और जोर्डन जैसे देश विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम अब भी एशिया कप के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

By: Prafull tiwari

Jun 11, 20255:17 PM

view8

view0

फुटबॉल के मैदान पर भारत नहीं दिखा पा रहा दम, भड़के पूर्व कप्तान ने संघ पर लगाया गंभीर आरोप

कोलकाता। फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने राष्ट्रीय महासंघ पर खेल को नष्ट करने का आरोप लगाया है जबकि कुछ अन्य हितधारकों ने मौजूदा प्रणाली को ‘सड़ी हुई’ और ‘अहंकार’ से भरी बताया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और उसके अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भूटिया का तीखा हमला एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में निचली रैंकिंग वाली हांगकांग के खिलाफ 0-1 की चौंकाने वाली हार के एक दिन बाद आया है।

भूटिया ने कहा, यह देखना बहुत दुखद है कि हम अब एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके लिए हम नियमित रूप से क्वालीफाई करते रहे हैं। उन्होंने कहा, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और जोर्डन जैसे देश विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम अब भी एशिया कप के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मंगलवार को मिली हार से भारत की 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है जबकि टीम इससे पहले लगातार दो एशियाई कप में खेली थी।

पूर्व भारतीय कप्तान ने चौबे के इस्तीफे और भारतीय फुटबॉल में संरचनात्मक बदलाव की मांग की। उन्होंने मैदान पर लचर प्रदर्शन और मैदान के बाहर की अराजकता को गहरी सड़न के लक्षण बताया। मौजूदा भारतीय मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के भी कोच हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में क्रोएशियाई दिग्गज इगोर स्टिमक की जगह पदभार संभाला था। गुवाहाटी में विश्व कप क्वालीफायर में अफगानिस्तान से हार सहित कई निराशाजनक परिणामों के बाद स्टिमक को बर्खास्त कर दिया गया था।

मंगलवार हुए अहम मैच से पहले भारत ने कोलकाता में करीब तीन सप्ताह तक अभ्यास किया था लेकिन उसे विश्व रैंंिकग में अपने से 26 पायदान नीचे की टीम (भारत: 127, हांगकांग: 153) से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से फीफा रैंंिकग में देश के 133वें स्थान पर खिसकने की संभावना है। भूटिया को सितंबर 2022 में एआईएफएफ के अध्यक्ष पद के चुनाव में चौबे ने हराया था। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और मनोलो की नियुक्ति सहित अहम निर्णयों में प्रमुख फुटबॉल समितियों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

भूटिया ने कहा, कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबॉल को बर्बाद कर दिया है। चौबे को इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। उन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ढाई साल में तीन महासचिव - पूरी संरचना, व्यवस्था को बदलना होगा। भूटिया ने इंटर काशी और र्चिचल ब्रदर्स के बीच चैंपियनशिप के लिए चल रहे कानूनी झगड़े का जिक्र करते हुए कहा, एक के बाद एक विवाद, भ्रष्टाचार के आरोप... महीनों बाद भी हमें नहीं पता कि आईलीग विजेता कौन है। उन्होंने चौबे पर तकनीकी समिति को दरकिनार कर मनोलो को नियुक्त करने का आरोप लगाया और स्पेन के इस कोच को एक साथ एफसी गोवा और राष्ट्रीय टीम का कोच बनाने के फैसले की आलोचना की।

भूटिया ने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री की अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी कराने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह योजना बनाने से ज्यादा हताशा से प्रेरित एक खराब फैसला था। भूटिया ने एआईएफएफ के उस फैसले की भी आलोचना की जिसमें उसने क्वालीफिकेशन से जुड़े इनाम के बजाय हांगकांग मैच के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर का मैच बोनस देने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा, आप एक मैच के लिए 42 लाख रुपये दे रहे हैं। इसे क्वालीफिकेशन से क्यों नहीं जोड़ा गया? यह दिखाता है कि प्रबंधन कितना अनजान है। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सरकार ने भूटिया का समर्थन करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन और महासंघ की विफलताओं पर निराशा व्यक्त की।

COMMENTS (0)

RELATED POST

U19 Asia Cup 2025 Semi-final: भारत बनाम श्रीलंका मैच कब और कहाँ देखें? जानें पूरी डिटेल्स

U19 Asia Cup 2025 Semi-final: भारत बनाम श्रीलंका मैच कब और कहाँ देखें? जानें पूरी डिटेल्स

अंडर-19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। जानें मैच की टाइमिंग, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग चैनल की पूरी जानकारी।

Loading...

Dec 18, 20254:25 PM

U19 Asia Cup 2025: सेमीफाइनल की जंग तय, क्या फाइनल में होगा भारत-पाक का महामुकाबला?

U19 Asia Cup 2025: सेमीफाइनल की जंग तय, क्या फाइनल में होगा भारत-पाक का महामुकाबला?

अंडर-19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। जानें कैसे भारत और पाकिस्तान फिर से फाइनल में टकरा सकते हैं और क्या रहा अब तक का प्रदर्शन।

Loading...

Dec 18, 20253:59 PM

IPL Auction: 25.20 करोड़ के कैमरन ग्रीन एशेज में शून्य पर आउट, KKR फैंस हैरान

IPL Auction: 25.20 करोड़ के कैमरन ग्रीन एशेज में शून्य पर आउट, KKR फैंस हैरान

IPL 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पाने वाले कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में फ्लॉप रहे। जानें केकेआर के इस सबसे महंगे खिलाड़ी के उतार-चढ़ाव की कहानी।

Loading...

Dec 17, 20256:20 PM

बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज

बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ वरुण चक्रवर्ती बने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती ने ICC T20 रैंकिंग में 818 रेटिंग अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। जानें कैसे उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा और बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज।

Loading...

Dec 17, 20254:03 PM

IPL 2025 मिनी ऑक्शन: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, युवा प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर भी बरसे करोड़

IPL 2025 मिनी ऑक्शन: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, युवा प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर भी बरसे करोड़

IPL मिनी ऑक्शन 2025 की मुख्य बातें जानें। कैमरन ग्रीन (₹25.20 करोड़) ने तोड़ा रिकॉर्ड, KKR ने खरीदा। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा (₹14.20 करोड़) को CSK ने दिया बड़ा मौका। साथ ही पथिराना और नॉर्त्या की खरीददारी।

Loading...

Dec 16, 20257:09 PM