×

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा

दीक्षा 27 मिनट तक चले फाइनल में दबदबा बनाते हुए अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं। बालकों के एकल वर्ग में जगशेर सिंह खंगगुरा और जंगजीत सिंह काजला तथा जननिका रमेश की मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक जीते थे।

By: Prafull tiwari

Oct 26, 2025just now

view1

view0

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा

नई दिल्ली। भारत ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप 2025 में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। शाइना मणिमुथु (अंडर-15) और दीक्षा सुधाकर (अंडर-17) ने रविवार को अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। भारतीय दल दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ स्वदेश लौटेगा।  अंडर-15 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में शाइना ने जापान की चिहारू तोमिता को 21-14, 22-20 से शिकस्त दी। दीक्षा सुधाकर ने अंडर-17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल में हमवतन लक्ष्य राजेश को 21-16, 21-9 से हराया।

इसके अलावा, दीक्षा जूनियर एशियन चैंपियनशिप में अंडर-17 खिताब जीतने वाली पहली भारतीय एकल खिलाड़ी भी बनीं। रविवार को, शाइना अंडर-15 वर्ग का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं। उन्होंने शुरुआती गेम में तोमिता पर दबदबा बनाया। इसके बाद दूसरे गेम में आखिरी क्षणों में मिली चुनौती को नाकाम करते हुए मुकाबले को 44 मिनट में अपने नाम कर लिया।

इसके बाद, दीक्षा 27 मिनट तक चले फाइनल में दबदबा बनाते हुए अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं। बालकों के एकल वर्ग में जगशेर सिंह खंगगुरा और जंगजीत सिंह काजला तथा जननिका रमेश की मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक जीते थे।

मिश्रित युगल सेमीफाइनल में जंगजीत सिंह काजला और जननिका रमेश की जोड़ी को चीनी ताइपे के आई एन चांग और यो हान वांग से 17-21, 21-18, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच, जगशेर सिंह खंगुरा को लड़कों के एकल सेमीफाइनल में चीन के होंग तियान यू से 21-11, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पिछली बार साल 2013 में दो स्वर्ण पदक जीते थे, जब सिरिल वर्मा ने अंडर-15 बालक एकल वर्ग का खिताब जीता था, जबकि चिराग शेट्टी और एमआर अर्जुन ने अंडर-17 बालक युगल वर्ग का खिताब जीता था।

भारत के पदक विजेता :
दीक्षा सुधाकर: अंडर-17 बालिका एकल में स्वर्ण पदक।
शायना मणिमुथु: अंडर-15 बालिका एकल में स्वर्ण पदक।
लक्ष्य राजेश: अंडर-17 बालिका एकल में रजत पदक।
जगशेर सिंह खंगुरा: अंडर-17 बालक एकल में कांस्य पदक।
जंगजीत सिंह काजला और जननिका रमेश: अंडर-17 मिश्रित युगल में कांस्य पदक।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ला लीगा: विलारियल ने तीसरा स्थान पक्का किया, रोमांचक मुकाबले में गिरोना की जीत

1

0

ला लीगा: विलारियल ने तीसरा स्थान पक्का किया, रोमांचक मुकाबले में गिरोना की जीत

मुकाबले के 57वें मिनट में सांती कोमेसान्या ने आसान फिनिश के साथ विलारियल की बढ़त दोगुनी कर दी, जिससे टीम ने लगभग जीत सुनिश्चित कर ली। वहीं, प्रतिद्वंद्वी टीम के फॉरवर्ड अरनाउट डैंजुमा को चोट लगी, जिससे अगले सप्ताह रियल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्हें झटका लगा।

Loading...

Oct 26, 2025just now

पूर्व चयनकर्ता को यकीन, वर्ल्ड कप 2027 में भारत की बड़ी संपत्ति होंगे रोहित-कोहली 

1

0

पूर्व चयनकर्ता को यकीन, वर्ल्ड कप 2027 में भारत की बड़ी संपत्ति होंगे रोहित-कोहली 

प्रसाद ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। मैं पिछले दो मुकाबलों में उनके इस प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मैं रोमांचित हूं कि आखिरकार तीसरे मुकाबले में ऐसा हुआ।

Loading...

Oct 26, 2025just now

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा

1

0

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा

दीक्षा 27 मिनट तक चले फाइनल में दबदबा बनाते हुए अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बालिका एकल खिलाड़ी बनीं। बालकों के एकल वर्ग में जगशेर सिंह खंगगुरा और जंगजीत सिंह काजला तथा जननिका रमेश की मिश्रित युगल जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक जीते थे।

Loading...

Oct 26, 2025just now

जब इरफान पठान को कमतर आंक रहे थे जावेद मियांदाद, मिला था मुंहतोड़ जवाब

1

0

जब इरफान पठान को कमतर आंक रहे थे जावेद मियांदाद, मिला था मुंहतोड़ जवाब

जब पठान अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तो पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने कहा था कि उनके जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की गली-गली में खेलते हैं, लेकिन इस बयान के बाद पठान ने मार्च 2004 में उन्हें करारा जवाब दिया।

Loading...

Oct 26, 2025just now

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

1

0

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की।

Loading...

Oct 25, 202521 hours ago