एआईएफएफ ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। शुक्रवार को एआईएफएफ ने इसका एलान किया। खालिद ने 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था।

एआईएफएफ ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एआईएफएफ ने खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया है। शुक्रवार को एआईएफएफ ने इसका एलान किया। खालिद ने 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था। 13 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय को भारतीय फुटबॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले साल 2011-12 में सावियो मेडेइरा टीम के हेड कोच बने थे। दरअसल, भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच का ऐलान हो गया है। जमेशपुर एफसी के हेड कोच को टीम का नया कोच बनाया गया है। आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी घोषणा की है। एआईएफएफ के कार्यकारी समिति ने पूर्व कप्तान आईएम विजयन की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति की उपस्थिति में खालिद जमील को भारतीय फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्ति करने को मंजूरी दे दी है।
खालिद जमील स्पेन के मनोलो मार्केज की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके समय में भारतीय टीम पिछले एक साल में कोई भी मैच नहीं जीत पाई थी। एआईएफएफ की टेक्निकल कमेटी ने 22 जुलाई को नेशनल टीम के निदेशक सुब्रत पाल से सलाह लेने के बाद कोच के लिए तीन लोगों की सूची तैयार की थी। इसमें पूर्व नेशनल कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन, स्लोवाकियाई मैनेजर स्टीफन टारकोविक और खालिद जमील का नाम शामिल था। शुक्रवार को खालिद जमील को भारतीय टीम के नया कोच बनाने की घोषणा कर दी गई।
कुवैत में जन्मे 49 साल के खालिद जमील ने अपनी कोचिंग में साल 2017 में आइजॉल फुटबॉल क्लब को आई-लीग खिताब दिलाया था। भारत का ये पूर्व खिलाड़ी इस समय इंडियन सुपर लीग की टीम जमशेदपुर एफसी को कोचिंग दे रहा है। जमील को मई में एआईएफएफ ने लगातार दूसरे सीजन में एआईएफएफ पुरुष कोच आफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने अपनी कोचिंग में साल 2023-24 के सीजन में जमशेदपुर एफसी को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। अब उनके सामने भारतीय टीम को जीत की पटरी पर लौटाने की चुनौती है।
भारतीय टीम का अभियान 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जहां वो ताजिकिस्तान के दुशांबे में नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मेजबान ताजिकिस्तान से भिड़ेगा। ये जमील का पहला टूर्नामेंट होगा। भारत को इस टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप की अन्य दो टीमें ईरान और अफगानिस्तान हैं। ग्रुप-ए के मैच ताशकंद में खेले जाएंगे। इस ग्रुप में मेजबान उज्बेकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, तुर्कमेनिस्तान और ओमान की टीम शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 सितंबर को खेला जाएगा। ताजिकिस्तान के भिड़ने के बाद भारत 1 सितंबर को ईरान से और 4 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।