विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 

By: Prafull tiwari

Sep 10, 202511:19 PM

view54

view0

विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 

नई दिल्ली । भारत की वुशु टीम ने ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए, जो इस प्रतियोगिता में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह चैंपियनशिप 31 अगस्त से 7 सितंबर, 2025 तक आयोजित हुई।
 
भारतीय टीम ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते। अपर्णा दहिया (52 किग्रा), करीना कौशिक (60 किग्रा) और शिवानी प्रजापति (75 किग्रा) ने रजत पदक जीते। सभी पदक सांडा श्रेणी में आए। सोनीपत के नाहरी गांव के 22 वर्षीय सागर दहिया ने 56 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर भारतीय वुशु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

यह पहला मौका था जब तीन भारतीय महिला सांडा एथलीट वुशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं। झज्जर की 21 वर्षीय करीना और ग्रेटर नोएडा के दादरी गांव की 22 वर्षीय शिवानी, दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहली प्रतिस्पर्धा की। सोनीपत की 21 वर्षीय अपर्णा ने चीन में एशिया कप में स्वर्ण और मकाऊ में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के माध्यम से समर्थन दिया। प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए 2025-26 वार्षिक कैलेंडर में वुशु खेल को 5 करोड़ की राशि आवंटित की गई। ब्राजील में होने वाली 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में टीम की भागीदारी के लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर पर आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपिंदर सिंह बाजवा ने आईएएनएस से कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीन में से दो लड़कियां नई थीं। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन शानदार रहा। एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य 4 से 5 पदक जीतना है।"

अपर्णा दहिया ने कहा, "गोल्ड हाथ से फिसल गया, इसका दुख है। हालांकि इस बार तीन लड़कियां गई थीं और तीनों ने ही फाइनल खेला। ऐसा पहली बार हुआ है। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और कोच के साथ लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। कोच का भरपूर सहयोग मिला है। 2026 एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हूं।" करीना कौशिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमने अभ्यास काफी किया था। इसका परिणाम हमें मिला। हालांकि गोल्ड न जीत पाने का दुख है। हमें अभ्यास का अच्छा मौका मिला और सुविधा मिली।"

सागर दहिया ने गोल्ड न जीत पाने पर निराशा जताते हुए कहा कि एशियन गेम्स में मेडल जीतने की उम्मीद है। कोच राजेश कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यह पहली बार हुआ कि तीन महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में गईं और तीनों ने फाइनल खेला। हमें तीनों ही खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद थी। अपर्णा गोल्ड मेडल से बहुत कम अंतर से चूक गई। एशियन गेम्स में पदक जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

महिला T20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान: 14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला T20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Loading...

Feb 24, 20266:24 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल समीकरण: -3.800 NRR के साथ कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल। जानिए ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के ताजा पॉइंट्स टेबल और समीकरण।

Loading...

Feb 23, 20264:31 PM

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विश्व रिकॉर्ड की ओर मध्यप्रदेश: 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

भोपाल में शुरू हुआ 100 घंटे का अखंड दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव। CM डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन। देशभर के 350 दिव्यांग खिलाड़ी बनाएंगे नया रिकॉर्ड। जानें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Feb 22, 20264:13 PM

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

IND-W vs AUS-W: एडिलेड में भारत की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती द्विपक्षीय सीरीज

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास! स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उनके घर में टी20 सीरीज जीती।

Loading...

Feb 21, 20265:24 PM

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की जंग शुरू, क्या सेमीफाइनल में होगा भारत-पाक महामुकाबला?

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 का मंच तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में संभावित भिड़ंत का पूरा समीकरण और सुपर-8 का शेड्यूल यहाँ देखें।

Loading...

Feb 20, 20266:33 PM